नवादा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक आम सभा का मंत्री ने किया उद्घाटन

नवादा सेन्ट्रल को-ऑपरेटिव बैंक आम सभा का सहकारी मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया अपने अभिभाषण में मंत्री ने कहा कि मुझे इस आम सभा में शामिल करने के लिए मैं आप सबो का धन्यवाद करता हूँ। सहकारिता विभाग में सहकारी बैंक बहुत ही महत्वपूर्ण संस्था है। सीमित संसाधनों के बावजूद वर्तमान बैंकिग प्रतिस्पर्द्धा के युग में सहकारी बैंक अपने ग्राहकों का अन्य बैंको की भाँति तकनीकी सुविधा उपलब्ध करा रही है।

राज्य के सभी सहकारी बैंक पूर्णतः सी.बी.एस. प्रणाली में कार्यरत है तथा अपने ग्राहकों को NEFT.RTGS, IMPS रूपे कार्ड तथा ए.टी.एम. आदि की सुविधा प्रदान कर रहा है। सहकारी समितियों एवं सहकारिता से जुड़े लोगों को नवादा सहकारी बैंक वर्ष 1910 से आर्थिक सहायता उपलब्ध करा रहा है। सहकारी बैंक धान अधिप्राप्ति जैसे जनहितकारी योजना में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। आकड़ो में अंकित स्थिति से स्पष्ट है कि शेयर रिजर्व बचत खाता मुद्दत जमा गवर्नमेंट सिक्युरिटि, के.सी. के. ऋण मदो में बैंक पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि हुआ है। बैंक का CRAR न्यूनतम मानक 9 प्रतिशत से अधिक 18.86 प्रतिशत है।

बैंक का कार्यशील पूंजी में भी वृद्धि हुआ है। इन तमाम बैंक के विभिन्न मदो में वृद्धि के बावजूद भी बैंक प्रत्येक वर्ष घाटे में बढ़ रहा है। ऋण मदो में बैंक पिछले वर्षों की तुलना में वृद्धि हुआ है। सहकारी बैंको के विकास के लिए यह आवश्यक है कि अधिक से अधिक कृषको को बैंक के साथ जोड़ा जाय तथा बकाये ऋण की वसूली हो। इसके लिए मैंने सभी सहकारी बैंको द्वारा दिनांक 07.09.2024 से प्रत्येक प्रखण्ड में नये खाता खोलने के लिए एक माह तक विशेष कैम्प आयोजित करने का निर्देश दिया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारम्भ मेरेद्वारा गया में 7 सितम्बर को किया गया था। साथ ही बैंक के प्रबंधन में आवश्यक सुधार ला कर काम-काज को पारदर्शी बनाना जरूरी हैं एक ही छत के नीचे बीमा, म्युच्युल फंड जैसी सेवा उपलब्ध कराने से भी बैंक के व्यवसाय में विकास होगा। मुझे आशा है कि बैंक प्रबंधन बैंक के विकास के लिए प्रयत्नशील है और जल्दी ही एक सम्मान जनक स्थिति को प्राप्त कर लेगा। मेरी शुभकामनाएँ आप सभी के साथ है तथा जब भी जरूरत हो मैं आपके मदद के लिए तैयार हूँ।

Leave a Comment