जहरीली शराब पीने से युवक की गई जान
समस्तीपुर जिला के बंगरा थाना क्षेत्र स्थित रहीमाबाद काली स्थान वार्ड नंबर 3 के एक युवक की जान जहरीली शराब पीने से चली गई घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि युवक कल विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर शराब का सेवन किया था इसके बाद उसकी हालत खराब हो गई और दम तोड़ दिया।
मृतक युवक की पहचान रहीमाबाद काली स्थान वार्ड नंबर 3 निवासी अशरफी राम के 33 वर्षीय पुत्र सकीन्द्र के रूप में हुई है जो की मजदूरी करके अपने तीन छोटे छोटे बच्चों सहित परिवार का भरण पोषण किया करता था सुबह-सुबह जैसे ही यह खबर लोगों को लगी उसके घर के आस-पास भीड़ जमा हो गई लोगों ने बताया कि कल रात विश्वकर्मा पूजा के बाद शराब का सेवन किया था जो की गांव में ही देसी शराब तैयार किया जाता है वहीं से जाकर पीकर आया था ,घटना के बाद पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया।
ग्रामीणों का आरोप है कि यहां आस-पास देसी शराब का धड़ल्ले से उत्पादन और बिक्री किया जाता है जिसका की प्रशासन को भी खबर है लेकिन कोई कुछ नहीं करता, आपको बता दें कि शराबबंदी के बाद यह कोई नया घटना नहीं है आए दिन जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत हो रही है लेकिन प्रशासन चुप्पी साधे तमाशा देख रही है।
वहीं घटना के बाद पहुंची बंगरा थाना पुलिस ने घटना के संबंध में बताया कि सब कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मृत्यु कैसे हुई है









