टमाटर में छुपाकर ला रहा था गांजा, नवादा पुलिस ने धर दबोचा

नवादा पुलिस ने रविवार देर शाम चितरकोली स्थित समेकित जांच चौकी पर वाहन जांच के दौरान गांजा सहित दो तस्कर को गिरफ्तार किया. इस संबंध में उत्पाद अवर निरीक्षक संगम कुमार विद्यार्थी ने बताया कि वरीय अधिकारी के निर्देश पर रविवार की रात्रि को एएसआई अंकित कुमार के द्वारा झारखंड से आनेवाली सभी वाहनों की जांच की जा रही थी. वाहन जांच के दौरान झारखंड से आ रही एक पिकअप को जांच के लिए रोका गया. और वाहन तलाशी के दौरान पिकअप वैन में टमाटर लदी पाई गई और जब सघन तलाशी ली गई. जब टमाटर को हटाकर देखा गया तो टमाटर के कैरेट में गांजा छुपाया गया था. जिसके बाद वाहन सहित दोनों तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के दौरान कुल 198 किलोग्राम गांजा पाया गया. जिसके बाद पिकअप संख्या यूपी 57 एटी 6574 को भी जप्त किया गया. गिरफ्तार गांजा तस्करों की पहचान पश्चिमी चंपारण जिले के धनहा थानाक्षेत्र के कोटनहवा गांव निवासी बृजेश कुमार एवं भीतहा थाना क्षेत्र के रूपाही टांड़ गांव निवासी मनीष कुमार पटेल के रूप में की गई है. गिरफ्तार तस्करों ने पूछताछ के दौरान बताया कि गांजा को रांची के बेड़ो रोड से ला रहे थे, जिसे पटना लेकर जाना था. गिरफ्तार गांजा तस्करों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

Leave a Comment