रक्तदान करने वालों को मिलेगा ओआरएस का घोल
नवादा सदर अस्पताल में शनिवार को औचक निरीक्षण करने पहुँची सिविल सर्जन नीता अग्रवाल अस्पताल में गंदगी देख भड़क गई. औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कई वार्डो का निरीक्षण किया. औचक निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड की गंदगी देख भड़क गई और अस्पताल कर्मियो को निर्देश दिया की इमरजेंसी वार्ड सहित अन्य वार्डो में साफ सफाई का विशेष ख्याल रखें. साथ ही उन्होंने कहा की मरीजों के ड्रेसिंग होने के बाद तुरंत वार्ड की सफाई सुनिश्चित करें.
अस्पताल के औचक निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने कहा कि जो भी ब्यक्ति ब्लड डोनेट करने आते हैं उन्हें ओआरएस का एक पैकेट जरूर दें. साथ ही सिविल सर्जन ने अस्पताल कर्मियों को कई दिशा निर्देश दिए. सिविल सर्जन ने यह सख्त आदेश दिए कि जो लोग ब्लड डोनेट करेंगे, उन लोगों को ओआरएस देना है. वहीं सर्जिकल वार्ड में सफाई को लेकर भी निर्देश दिए. इमरजेंसी वार्ड में निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने ड्रेसिंग रूम की गंदगी देखकर भड़क गई. कहा कि ड्रेसिंग होने के बाद तुरंत ड्रेसिंग रूम को सफाई की जाए. अगर लापरवाही करेंगे तो कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी.









