Nawada:राजकीय बुनियादी विधालय विद्यालय नारदीगंज में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही धूमधाम से मनाई गई। दीप प्रज्वलित कर प्रभारी प्रधानाध्यापिका समेत समस्त विद्यालय परिवार ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन को माल्यार्पण किया तथा बच्चों को उनके बारे में बताया। इसमें बच्चों ने शिक्षकों को अपने हाथों से बना फूलों का गुलदस्ता उपहार स्वरूप दिया। प्रभारी प्रधानाध्यापिका पल्लवी लिसा का कहना था कि शिक्षक दिवस समारोह जरूरी नहीं है बहुत सारे पैसों को खर्च करके ही मनाया जा सके। बिना पैसों के किस प्रकार शिक्षक दिवस मनाया जा सकता है और शिक्षकों को किस प्रकार उपहार दिया जा सकता है। यह भी बच्चों को एक गतिविधि के माध्यम से सिखाया गया। बच्चों ने बड़े ही उत्साह एवं लगन के साथ विद्यालय में ही उन गुलदस्तों को बनाया जिसमें बच्चों ने कई प्रकार की खूबसूरत अकल्पनीय गुलदस्ते भी बनाएं जो कि उनकी आंतरिक गुणों को भी प्रदर्शित करता है । गुलदस्ता बनाने वाले सभी बच्चों को कलम देकर पुरस्कृत किया गया। जिसमें से श्रेष्ठ प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वाले बच्चों को भी कलम देकर सम्मानित किया गया। हर साल की तरह इस साल भी पर्यावरण को बुनियादी विद्यालय शिक्षक दिवस के अवसर पर कैसे भूल सकता था इसलिए बच्चों एवं शिक्षकों ने मिलकर गमलों की साफ सफाई एवं उसकी रंगाई का कार्य शुरू किया।









