बिहार विधानसभा के अध्यक्ष बने नंदकिशोर यादव, तेजस्वी ने नए स्पीकर के पैर छुए
PATNA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद बीजेपी नेता नंदकिशोर यादव बिहार विधानसभा के नए अध्यक्ष चुने गए हैं। विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद नंदकिशोर यादव को सर्वसम्मति से स्पीकर चुना गया। खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नए स्पीकर को आसन पर बैठाया। तेजस्वी ने सदन में नंदकिशोर यादव का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।









