हिसुआ-नवादा पथ पर भीषण सड़क हादसा: प्रचार गाड़ी और टेम्पू की टक्कर में एक की मौत, चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल
हिसुआ (नवादा): हिसुआ-नवादा मुख्य मार्ग पर ज्ञान भारती स्कूल के समीप रविवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। नवादा के गिरजा शोरूम की प्रचार गाड़ी और एक यात्री टेम्पू के बीच हुई सीधी भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टेम्पू में सवार चार महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं।
कैसे हुआ हादसा:
जानकारी के अनुसार, टेम्पू यात्रियों को लेकर हिसुआ से नवादा की ओर जा रहा था। इसी दौरान नवादा की ओर से आ रही गिरजा शोरूम की प्रचार गाड़ी ने ज्ञान भारती स्कूल के पास टेम्पू में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गए।
वारिसलीगंज के प्राचीन मंदिर से मिली 18 दुर्लभ पांडुलिपियां
https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
मृतक और घायलों की पहचान:
इस हादसे में जसौली गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई है। वहीं, घायलों की पहचान महादेव बिगहा की सुलेखा देवी, बहादुरपुर की गुलासबानों, तबस्सुम प्रवीण, और देवरा की रेणु देवी के रूप में हुई है।
अस्पताल में भर्ती:
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका प्राथमिक उपचार जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।








