नवादा भाजपा ने सम्राट चौधरी को दी बधाई

नवादा भाजपा ने सम्राट चौधरी को दी बधाई, विकास व सुशासन को लेकर जताई बड़ी उम्मीद।

नवादा। भारतीय जनता पार्टी नवादा जिला इकाई की ओर से जिला मुख्य प्रवक्ता कुन्दन कुमार प्रभाकर ने सम्राट चौधरी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभालने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि सम्राट चौधरी एक कुशल संगठनकर्ता और अनुभवी नेता रहे हैं, जिन्होंने पूर्व में भाजपा विधायक दल के नेता एवं उपमुख्यमंत्री के रूप में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ किया है। उनके नेतृत्व में बिहार सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के नए मानक स्थापित करेगी।

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

नगरपरिषद्,वारिसलीगंज एवं हिसुआ मेंसशक्त स्थायी समिति का गठन

श्री प्रभाकर ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी तथा शिक्षा, रोजगार, बुनियादी ढांचे और किसान कल्याण के क्षेत्र में तेजी से काम होगा। उन्होंने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और एकात्म मानववाद के सिद्धांतों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास की किरण पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विशेष रूप से नवादा जिला एवं गोविन्दपुर विधानसभा क्षेत्र की जनता की अपेक्षाओं का जिक्र करते हुए कहा कि लोगों को मुख्यमंत्री से काफी उम्मीदें हैं, जिन्हें निश्चित रूप से पूरा किया जाएगा। अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा नवादा परिवार मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हर कदम पर कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने के लिए संकल्पित है और राज्य के सर्वांगीण विकास में सक्रिय भूमिका निभाएगा।

Leave a Comment