नगर परिषद्, नवादा में सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन शांतिपूर्ण संपन्न
नवादा : नगर विकास एवं आवास विभाग की अधिसूचना तथा बिहार नगरपालिका (संशोधन) अधिनियम-2026 के अनुसार सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का निर्वाचन निर्वाचित वार्ड पार्षदों द्वारा गुप्त मतदान के माध्यम से बहुमत के आधार पर किया जाना है।नवादा जिला अंतर्गत कुल 03 नगर परिषद् (नगर परिषद्, नवादा; नगर परिषद्, वारिसलीगंज एवं नगर परिषद्, हिसुआ) तथा 01 नगर पंचायत (रजौली) में सशक्त स्थायी समिति का गठन किया जाना है।
जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार 15 अप्रैल को नगर परिषद्, नवादा के लिए पाँच पार्षद सदस्यों का निर्वाचन डीआरडीए सभागार में शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। सभी पाँचों सदस्यों का निर्वाचन निर्विरोध रूप से किया गया।
निर्वाचित सदस्यों का विवरण निम्नलिखित है—
नवादा में गूंजा “जय भीम” का नारा!

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
1. वार्ड संख्या 05 के वार्ड पार्षद जय शंकर प्रसाद सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या 01 के पद पर निर्वाचित हुए।
2. वार्ड संख्या 12 की वार्ड पार्षद सुनील देवी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या 02 के पद पर निर्वाचित हुईं।
3. वार्ड संख्या 22 की वार्ड पार्षद दिपा कुमारी सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या 03 के पद पर निर्वाचित हुईं।
4. वार्ड संख्या 28 के वार्ड पार्षद गोपाल कुमार सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या 04 के पद पर निर्वाचित हुए।
5. वार्ड संख्या 40 की वार्ड पार्षद तहजिबा खातून सशक्त स्थायी समिति के सदस्य संख्या 05 के पद पर निर्वाचित हुईं।
आगामी कार्यक्रम के तहत नगर परिषद्, हिसुआ में. तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन दिनांक 16.04.2026 को, नगर परिषद्, वारिसलीगंज में तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन दिनांक 17.04.2026 को तथा नगर पंचायत, रजौली में तीन पार्षद सदस्यों का निर्वाचन दिनांक 18.04.2026 को संपन्न कराया जाएगा।
जिला प्रशासन द्वारा सभी संबंधित निकायों में निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की गई हैं।








