6 माह के पुत्र के साथ विवाहिता को घर से निकाला

6 माह के पुत्र के साथ विवाहिता को घर से निकाला
शेखपुरा। दहेज लोभियों ने एक 24 वर्षीय विवाहिता आरती कुमारी को एक 6 माह के पुत्र के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। ससुराल से प्रताड़ित कर निकाली गई विवाहिता गुरुवार को न्याय की गुहार लगाने स्थानीय महिला थाना पहुंची। जहां पीड़िता की लिखित शिकायत पर महिला थाना में एक प्राथमिकी दर्ज की गई।जिसमें पति ,सास ,ससुर , ननद तथा भैसुर सहित 7 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया।

डायट में प्रशिक्षणार्थियों ने किया योग ध्यान

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

पीड़िता से पुलिस से लगाई गुहार,पति ने रचाई दूसरी शादी, प्राथमिकी दर्ज पति,सास ,ससुर सहित 7 बनाए गए नामजद अभियुक्त

इस बाबत महिला थाना अध्यक्ष रिशु कुमारी ने बताया कि जिले के करंडे थाना क्षेत्र के सियानी गांव निवासी दिनेश पासवान की पुत्री आरती की शादी बरबीघा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोल्हाड़ा बीघा गांव निवासी तुलसी कुमार के साथ वर्ष 2024 में हुई थी। शादी के बाद से ही पति सहित ससुराल वाले आरती को तीन लाख रुपए की दहेज मैके से मांग कर लाने हेतु प्रताड़ित करने लगे। ससुराल वाले उसे कुरूप होने की बात कहकर भी प्रताड़ित कर रहे थे। कुरूप होने के बदले दहेज की मांग कर रहे थे। रुपया देने में असमर्थता जताए जाने के बाद पति ने एक दूसरी लड़की के साथ अंतर शादी रचा ली और उसे घर से 6 माह के गोद में बच्चा सहित बाहर कर दिया। आरती अपने नन्हे बालक को गोद में लेकर मैके चली गई। पीड़िता मौके से न्याय के लिए गुहार लगाने थाना पहुंची। उन्होंने कहा कि थाने में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।

Leave a Comment