PMSMA के तहत सभी अस्पतालों में विशेष शिविर आयोजित

PMSMA के तहत सभी अस्पतालों में विशेष शिविर आयोजित

शेखपुरा। नीति आयोग के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम अंतर्गत सुरक्षित मातृ दिवस के पूर्व कार्य दिवस में जिले के विभिन्न अस्पतालों में भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना ‘प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के विशेष शिविर का आयोजन किया गया। रेफरल अस्पताल बरबीघा में डीडीसी संजय कुमार द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तापूर्ण प्रसव पूर्व जांच की सुविधा प्रदान करना और मातृ मृत्यु दर में कमी लाना है। शिविर में गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया, जिन्हें विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सीय परामर्श, अल्ट्रासाउंड, हीमोग्लोबिन, शुगर और बीपी जैसी आवश्यक जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। जांच के दौरान महिलाओं को ‘उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था के रूप में चिन्हित किया गया।

इंसाफ का सन्नाटा और सुलगता बिहार

PMSMA के तहत सभी अस्पतालों में विशेष शिविर आयोजित

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

रेफरल अस्पताल में शिविर का शुभारंभ डीडीसी ने किया,शिविरों में 600 महिलाओं का प्रसव पूर्व हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

इन महिलाओं को लाल स्टिकर वाले कार्ड दिए गए और सुरक्षित प्रसव सुनिश्चित करने के लिए विशेष देखभाल और नियमित फॉलो-अप की सलाह दी गई। सभी लाभार्थियों को आयरन-फॉलिक एसिड की गोलियां, कैल्शियम और अन्य आवश्यक दवाएं मुफ्त दी गईं। शिविर में उपस्थित महिलाओं को पोषण, संस्थागत प्रसव के महत्व और स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।इस अवसर पर डीडीसी ने बताया कि “प्रत्येक माह की 9 तारीख को आयोजित होने वाला यह अभियान ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं के लिए जीवनरक्षक सिद्ध हो रहा है। हमारा लक्ष्य है कि जिले की हर गर्भवती महिला को कम से कम एक बार विशेषज्ञ चिकित्सक द्वारा जांच की सुविधा मिले ताकि प्रसव के दौरान होने वाली जटिलताओं को शून्य किया जा सके। उक्त मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर फैजल अरसद, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ रूपम अस्पताल प्रबंधक त्रिलोकीनाथ पांडेय प्रभाष पांडेय, पिरामल के प्रतिनिधि कुंदन कुमार समेत कई स्वास्थ्य कर्मी ने भाग लिया। उक्त मौके पर जिला अंतर्गत लगभग 600 महिलाओं का प्रसव पूर्व जांच किया गया।

Leave a Comment