ऑपरेशन मुस्कान के तहत 25 गुम हुए मोबाइल बरामद
शेखपुरा। बुधवार को जिला अंतर्गत मोबाइल फोन गुमशुदगी की बढ़ती घटनाओं को ध्यान में रखते हुए जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस अभियान के अंतर्गत कुल 25 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।बरामद किए गए मोबाइल फोन का सत्यापन उपरांत एसपी बलिराम कुमार चौधरी के निर्देशानुसार उनके वास्तविक धारकों के बीच विधिवत वितरण किया गया। इस कार्यवाही से आम जनता में विश्वास और संतोष का वातावरण बना है।
डीएम ने कई सरकारी संस्थानों का किया औचक निरीक्षण

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
एसपी ने वास्तविक मोबाइल धारकों को शिविर लगाकर मोबाइल लौटाया
मालूम हो कि जिला पुलिस द्वारा सभी थानों में गुमशुदगी की घटनाओं की जानकारी एकत्र कर तकनीकी अनुसंधान के माध्यम से लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पूर्व में भी जनवरी 2025 से मार्च 2026 तक लगभग 225 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। जिला पुलिस आम जनता की सुरक्षा एवं सेवा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा ऑपरेशन मुस्कान” के तहत आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी। इस बाबत एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर बताया कि बरामद सभी 25 मोबाइलों की कीमत 4 लाख 30 हजार रुपए होगा। उधर एसपी ने सभी मोबाइल धारकों को अपने हाथों से मोबाइल लौटाया। गुम मोबाइल वापस मिलने के बाद सभी मोबाइल धारक काफी खुश नजर आ रहे थे।









