नवादा में तेज रफ्तार का कहर: कार पलटी, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल
नवादा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। कादिरगंज थाना क्षेत्र के पटवा सराय मोड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बेटे ने अपने ही पिता से 10 लाख रुपये लूटने की साजिश रच डाली
मृतक की पहचान अकौना डी गांव निवासी सनोज कुमार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक छठी कार्यक्रम से लौट रहे थे, तभी उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 50 फीट दूर पलट गई।
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।









