डीएम ने सामस विष्णुधाम में चल रहे विकास कार्यों का लिया जायजा
शेखपुरा। जिले के ख्याति प्राप्त विष्णुधाम सामस को पर्यटक क्षेत्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा दी गई करोड़ो की राशि से चल रही विकास योजनाओं की धरातलीय हकीकत जानने हेतु डीएम शेखर आनंद कार्यस्थल पर पहुंचे। साथ ही विकास योजनाओं के निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने वहां संचालित विभिन्न निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों की बारीकी से जानकारी प्राप्त किए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिले की ऐतिहासिक और धार्मिक विरासत को संजोना प्रशासन की प्राथमिकता है। डीएम ने हो रहे निर्माण सामग्रियों की जांच की और कहा कि कार्यों की गुणवत्ता मानक के अनुरूप हो अन्यथा संबंधित पदाधिकारियों को किसी भी प्रकार की कोताही बरतने पर संबंधित एजेंसी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
आग से बचाव को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24
गुणवत्ता और समय सीमा पर विशेष जोर
टाल क्षेत्र विकास योजना के तहत विष्णुधाम को एक प्रमुख पर्यटन हब बनाने का लक्ष्य है। डीएम द्वारा कार्यपालक अभियंता को निर्देशित किया कि सभी शेष कार्यों को निर्धारित समय सीमा के भीतर हर हाल में पूर्ण कराएंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पर्यटन स्थल पर आने वाले लोगों के लिए पेयजल, प्रकाश और सुगम आवागमन की व्यवस्था भी सुनिश्चित करेंगे। निरीक्षण के क्रम में डीएम के साथ साथ जिले के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। जिनमें मुख्य रूप से कार्यपालक अभियंता, पर्यटन विभाग़, प्रखंड विकास पदाधिकारी बरबीघा अमित कुमार, प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी तथा अन्य संबंधित विभागीय कनीय अभियंता एवं कर्मी मौजूद थे। डीएम ने कहा कि ”सामस विष्णुधाम न केवल जिले बल्कि पूरे राज्य की आस्था का केंद्र है।
डीएम के माता – पिता ने भी मंदिर पहुंचकर की पूजा अर्चना
हमारा उद्देश्य है कि ‘प्रगति यात्रा’ के माध्यम से इन स्थलों का कायाकल्प हो ताकि स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिले और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों। प्रगति यात्रा के दौरान जिला प्रशासन टाल क्षेत्र के विकास को लेकर गंभीर है। सामस विष्णुधाम का विकास होने से क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक पहचान और सुदृढ़ होगी। इससे पहले बीती रात्रि डीएम शेखर आनंद की मां और पिता विष्णुधाम सामस पहुंचकर भगवान विष्णु के आदमकद ऊंची पुरातन मूर्ति की पूजा अर्चना की। मौके पर विष्णुधाम न्यास परिषद के अध्यक्ष डॉ केएमपी सिंह ने अंग वस्त्र और पुष्प गुच्छ देकर उन्हें सम्मानित किया।









