आग से बचाव को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

fire

आग से बचाव को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शेखपुरा। रोटरी क्लब द्वारा मंगलवार को आग से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम सदर अस्पताल में आयोजित किया गया। सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों, स्वास्थ्यकर्मियों सफाई कर्मियों, सुरक्षा कर्मियों को आग से बचाव को लेकर प्रशिक्षित करने का काम किया गया। प्रशिक्षण सत्र का सबसे प्रमुख आकर्षण पुणे से आए अग्नि विशेषज्ञ केएन प्रताप रहे। जिन्होंने सभी चिकित्सकों और कर्मियों को आज से बचाव को लेकर मूलभूत जानकारी देने का काम किया। प्रताप इसके पूर्व देश के कई भाग में अग्नि से बचाव को लेकर लगातार लोगों को प्रशिक्षित करने में लगे हुए हैं। वे मूल रूप से यही के रहने वाले हैं और लगातार आग से बचाव को लेकर लोगों को जागरूक करने में लगे हुए हैं। उन्होंने अपनी प्रशिक्षण सत्र में बताया कि अस्पताल अग्नि को लेकर सबसे ज्यादा संवेदनशील स्थान है।

अखिलेश कुमार की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित

fire
आग से बचाव को सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

https://www.youtube.com/@BiharBulletin24

सुरक्षाकर्मियों और सफाईकर्मियों को मिला प्रशिक्षण

यहां आग से सुरक्षा को लेकर पूरी व्यवस्था रहनी चाहिए। आग पर काबू पाने वाले संयंत्र के साथ-साथ उसके संचालक को लेकर भी कर्मियों को प्रशिक्षित रहना आवश्यक है। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने सभी को आग लगने के विभिन्न कर्म और उसे पर काबू पाने के अलग-अलग उपायों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बीते दिनों देश के विभिन्न हिस्सों के अस्पतालों में अचानक आग लगने की घटना से बड़े पैमाने पर जान माल का नुकसान उठाना पड़ा है। अस्पताल में भर्ती मरीज आग लगी की घटना पर मौके से भागने में असमर्थ रहते हैं। जिस कारण यहां आग से बचाव के उपाय विशेष रूप से सुदृढ़ की रखने की आवश्यकता है। रोटरी क्लब के आगरा पर सदर अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर अशोक कुमार सिंह और सदर अस्पताल प्रबंधक धीरज कुमार ने इस प्रशिक्षण सत्र का आयोजन कराया। इस अवसर पर सदर अस्पताल के सभी चिकित्सकों स्वास्थ्य कर्मियों सुरक्षा कर्मियों सफाई कर्मियों के साथ-साथ रोटरी क्लब के पूर्व सिविल सर्जन डॉ एमपी सिंह, डॉ के पुरूषोत्तम, डॉ रामाश्रय प्रसाद सिंह जिला रोटरी क्लब से जुड़े सदस्य जिला अग्निशमन विभाग के पदाधिकारी आदि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम की सफलता पर रोटरी क्लब ने सदर अस्पताल के चिकित्सकों के साथ-साथ पुणे से आए अग्नि विशेषज्ञ केएन प्रताप का धन्यवाद किया।

Leave a Comment