आसमानी बिजली की चपेट में आया बालक की मौ*त, सड़क जाम।
आर्मी की बहाली को लेकर दौड़ लगा फील्ड घर लौट रहे एक 17 बर्षीय बालक आसमानी बिजली की चपेट में आकर अचेत हो गया, जिसकी पहचान मोहिउद्दीनपुर पंचायत की बल्लोपुर ग्रामीण सर्जन महतो का पुत्र कौशल कुमार के रूप में हुई। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के लोगो ने इलाज को ले वारिसलीगंज सीएचसी ले गया, जहां जांचोपरांत चिकित्सक ने बालक मृ*त करार दिया। घटना शनिवार की सुबह 6:30 बजे सरकटी मोड़ के आसपास बाघी बरडीहा-बरबीघा एसएच 83 सड़क पर घटित हुई। बालक कौशल की मौत की सूचना बाद बल्लोपुर गांव के दर्जनों युवा गांव के समीप सड़क पर शव को रखकर आवागमन अवरुद्ध करते हुए उचित मुआबजा की मांग किया।22 देशों में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के फैलने का पता चला

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
करीब एक घंटा जाम रहने की सूचना पर पहुंचे बीडीओ अमित कुमार ने समझा बुझा कर जाम हटवाते हुए पीड़ित पिता को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हज़ार रुपये का चेक दिया। बाद में स्थानीय पुलिस शव को पोस्ट*मार्टम के लिए नवादा भेज दिया। बताया गया कि मृतक सागर काफी होनहार बालक था। जो तीन बहनों का अकेला भाई था। गरीब पिता राज कारीगर के साथ मजदूरी करते हैं। माता गीता देवी गृहणी बताई गई। बालक की मौत से बल्लोपुर गांव में शनिवार को दिनभर शोक वयाप्त रहा। बताया गया कि सागर 12 वी कक्षा में पढ़ाई के साथ साथ अग्निवीर की तैयारी के लिए अल सुबह दौड़ लगाने गोसपुर फील्ड जाता था। घटना के समय दौड़ लगा कर घर लौट रहा था। इसबीच तेज हवा के साथ आंशिक वर्षा के साथ बिजली कड़की और बालक चपेट में आ गया। घर का एकलौता चिराग के अचानक बुझ जाने से सागर के माता पिता समेत तीनो बहनों का बुरा हाल हो रहा है।









