अमेरिका समेत दुनिया के 22 देशों में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के फैलने का पता चला है। वैज्ञानिकों को पता चला है कि Covid-19 के इस नये वेरिएंट में म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा देखी जा रही है। इसने दुनिया भर के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सर्विलांस रिपोर्ट के मुताबिक इस वेरिएंट का नाम BA.3.2 है और अब अमेरिका के आधे हिस्सों और कम से कम 22 अन्य देशों में इसे पाया गया है।
कांजीवरम नटराजनअन्नादुराई तमिलनाडु की राजनीति केभीष्म पितामह

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
रिसर्चर्स ने इस वेरिएंट को अनौपचारिक रूप से ‘Cicada’ नाम दिया है। यह उस कीड़े का नाम है जो जमीन के नीचे लंबे समय तक रहने के बाद बाहर निकलता है। वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर कोविड पर करीब करीब नियंत्रण पा लिया है लेकिन एक बार फिर से ये वायरस नये रूप में लौट आया है। यह वेरिएंट सबसे पहले नवंबर 2024 में दक्षिण अफ्रीका में पाया गया था। लेकिन उसके बाद यह लंबे समय तक गायब रहा। अब अचानक 2026 की शुरुआत में इसके मामले फिर से बढ़ने लगे हैं इसलिए विशेषज्ञों ने इसे ‘सिकाडा’ नाम दिया है।









