कॉंग्रेस का कार्यकर्ता ही कॉंग्रेस की रीढ़ – प्रभाकर झा, संगठन सृजन अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित
बरबीघा। बुधवार को कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के तहत बरबीघा प्रखंड अध्यक्ष शम्भू सिंह की अध्यक्षता में कृष्ण आश्रम, बरबीघा में संगठन सृजन को लेकर बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त जिला पर्यवेक्षक प्रभाकर झा ने कहा कि संगठन सृजन अभियान पार्टी द्वारा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने का एक क्रांतिकारी कदम है । उन्होंने यह भी कहा कि राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने संगठन सृजन के माध्यम से संगठन के समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए आगे आने के लिए दरवाजा खोला है।जिसकी जितनी सराहना की जाय वो कम है और इसी के तहत संगठन का निर्माण अब शीर्ष से नहीं। बल्कि जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं से राय लेकर कि जा रही है ।
बिहार में बिजली दिन में रहेगी सस्ती शाम में होगी महंगी!!

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
जमीनी स्तर के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही प्रखंड से लेकर जिला कमिटी तक नेतृत्व दिया जाएगा । मौजूदा समय में देश और राज्य में तानाशाह और जुमले की सरकार है जिससे जनता त्रस्त हो चुकी है झा ने कहा कि कॉंग्रेस का कार्यकर्ता ही पार्टी का रीढ़ है और कॉंग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के सहयोग व आम जनता के आशीर्वाद से आने वाले समय में नरेंद्र मोदी की सरकार को सत्ता से उखाड़ने का कार्य करेगी । इस बैठक में जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष प्रभात कुमार चंद्रवंशी , जिला कार्यकारी अध्यक्ष रौशन कुमार , पूर्व जिला अध्यक्ष शिव शंकर महतो , जितेंद्रनाथ , आनंदी यादव , गोवर्धन प्रसाद सिंह, पूर्व युवा अध्यक्ष बरबीघा दीपक कुमार, सत्येंद्र सिंह , रामरतन पटेल, ब्रजेश कुमार एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने अपने अपने विचार रखे एवं कॉंग्रेस को मजबूत करने तथा जुमले बाज सरकार को उखाड़ने का संकल्प लिया।









