अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद आहर में गिरा युवक

अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद आहर में गिरा युवक,डूबने से मौत,परिवार में मचा कोहराम

 

नवादा जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के परनाडाबर थाना अंतर्गत मुरली मोड़ से दक्षिण स्थित छत्र बांध आहर के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया।अज्ञात वाहन की टक्कर के बाद बाइक सवार युवक आहर के गहरे पानी में जा गिरा।जिससे उसकी मौत हो गई।घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।मृतक की पहचान कांटी गांव निवासी स्वर्गीय किशोरी विश्वकर्मा के पुत्र संतोष कुमार उर्फ अंकुश के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार संतोष कुमार किसी काम से मुरली मोड़ होते हुए खटांगी गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान छत्र बांध आहर के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सीधे आहर की ओर जा गिरी।बताया जा रहा है कि बाइक पर एक और युवक सोनू कुमार भी सवार था,जो आहर के किनारे गिर गया और उसे मामूली चोटें आईं।लेकिन संतोष कुमार गहरे पानी में चले गए। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।उज्जवल बिहार, उन्नत बिहार की थीम शेखपुरा में उत्सव का माहौल

स्थानीय लोगों की मदद

https://www.instagram.com/reel/DWLoX37EcIz/?igsh=a2JmZXkxYm4zZWNu

जिसके बाद 112 पुलिस टीम के साथ परनाडाबर थानाध्यक्ष हरिकांत कुमार और एसआई संतोष कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवक को आहर से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए पहले स्थानीय चिकित्सक फिर सिरदला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया।जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर उपेंद्र कुमार ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर के अनुसार युवक के सिर पर गंभीर चोट थी और शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए।पुलिस ने पंचनामा की प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल नवादा भेज दिया है।संतोष कुमार अपने पीछे पत्नी और तीन छोटे-छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं।अस्पताल परिसर में मां की चीत्कार और परिजनों के विलाप से माहौल बेहद गमगीन हो गया।इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश दोनों का माहौल देखा जा रहा है।

Leave a Comment