अंतरजिला तस्कर गिरोह का एक बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

अंतरजिला तस्कर गिरोह का एक बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

अंतरजिला तस्कर गिरोह का एक बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर स्थानीय उत्पाद थाना की एक पुलिस टीम ने महुली थाना क्षेत्र के वंशीपुर ,लोहान गांव के समीप एक अंतरजिला तस्कर गिरोह के बदमाश को 9 लीटर की मात्रा में शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार तस्कर जमुई जिला अंतर्गत चन्द्रदीप थाना क्षेत्र के छतिऐनी गांव निवासी बुधु चौधरी का पुत्र राजीव चौधरी बताया गया है।छापामारी का नेतृत्व उत्पाद दारोगा अजय कुमार तथा एएसआई स्मृति कुमारी ने संयुक्त रूप में की।

जानलेवा हमले के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार

अंतरजिला तस्कर गिरोह का एक बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार
अंतरजिला तस्कर गिरोह का एक बदमाश रंगेहाथ गिरफ्तार

https://www.facebook.com/share/v/18PyutZGd5/

इस बाबत उत्पाद थाना अध्यक्ष सह उत्पाद निरीक्षक अमित आनंद ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर प्लास्टिक गैलनों में शराब भरकर उसे लोहान पंचायत के वंशीपुर गांव में पहुंचाने आ रहा था। तभी रास्ते में उत्पाद विभाग के छापामार दस्ते ने उसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार तस्कर शराब निर्माण करके निर्मित शराब को शेखपुरा और जमुई जिलों के विभिन्न इलाकों में खपाया करता है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में गुप्त सूचना मिली थी। गिरफ्तार कारोबारी के विरुद्ध स्थानीय थाना में एक प्राथमिकी दर्ज कर उसे शेखपुरा भेज दिया गया।

Leave a Comment