जानलेवा हमले के मामले का फरार आरोपी गिरफ्तार
शेखपुरा। जिले के मेहूस थाना पुलिस ने गुरुवार को माफो गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रहे एक आरोपी कुंदन यादव को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार आरोपी कारू यादव का पुत्र बताया गया है। छापामारी का नेतृत्व मेहूस थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर सोनम कुमारी ने संयुक्त रूप में की। इस बाबत थाना अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि 4 माह पूर्व भूमि विभाग को लेकर पिंटू यादव तथा कारू यादव के बीच हिंसक झड़प की घटना घटी थी।
छापामारी में 450 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद

https://www.facebook.com/share/v/18PyutZGd5/
घटना के दौरान जमकर हुई मारपीट में दोनों पक्ष के 6 लोग घायल हो गए थे। घटना के संबंध में दोनों पक्षों की ओर से अलग अलग प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई थी। इस मामले में दोनों तरफ से 6 – 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने बताया कि मामले की तीन आरोपी लगातार फरार चल रहे थे। जिनके विरुद्ध कोर्ट ने कुर्की की कार्रवाई के पूर्व इस्तहार वारंट जारी की थी। कोर्ट के आदेशों के आलोक में पुलिस छापामारी कर गिरफ्तार आरोपी को घर से ही गिरफ्तार कर लिया गया।हालांकि पुलिस टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया।लेकिन पुलिस बलों ने उसे खदेड़ कर धर दबोचा। उन्होंने कहा कि मामले के दो आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयास कर रही है। जबकि गिरफ्तार फरार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।









