छापामारी में 450 लीटर अर्धनिर्मित शराब बरामद, कई शराब की भट्ठियों को पुलिस ने की ध्वस्त
शेखपुरा। जिले के कोरमा थाना पुलिस ने मुरारपुर गांव के बगल से होकर गुजरने वाली टाटी नदी के किनारे संचालित शराब निर्माण की भट्ठियों के विरुद्ध विशेष छापामारी अभियान चलाया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने 450 लीटर की मात्रा में अर्धनिर्मित शराब बरामद की।बरामद अर्धनिर्मित शराब को नदी किनारे खेतों में लगी गेहूं की फसल और झाड़ियों में छुपाकर रखा गया था। बरामद सभी अर्धनिर्मित शराब और दर्जनों उपकरणों को पुलिस ने घटनास्थल पर ही नष्ट कर दी।साथ ही उसे बहा कर बर्बाद कर दिया। छापामारी का नेतृत्व कोरमा थाना अध्यक्ष सह पुलिस सब इंस्पेक्टर मुरारी कुमार ने किया।
ईद,रामनवमी और छठ को लेकर 54 स्थान संवेदनशील घोषित

https://www.facebook.com/share/v/18PyutZGd5
इस बाबत थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि शराब कारोबारी गण टाटी नदी के किनारे गेहूं के फसलों में बड़ी मात्रा में शराब को छुपाकर रखा है।साथ ही वे लोग शराब का निर्माण छुपकर कर रहे है।सूचना मिलने के उपरांत स्थानीय थाना की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर आधा दर्जन से अधिक शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि छापामारी के दौरान पुलिस टीम को देखकर सभी कारोबारी भाग निकलने में सफल हो गए। उन्होंने कहा कि पुलिस इस कारोबार में शामिल कारोबारियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कार्रवाई का प्रयास शुरू कर दी है।









