माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में नवादा आगमन, विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन
जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश ने जानकारी दी कि माननीय मुख्यमंत्री, बिहार श्री नीतीश कुमार की ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज दिनांक 18 मार्च 2026 को नवादा जिला आगमन हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा बिहार गृह रक्षा वाहिनी, बुधौल (नवादा) में बिहार गृह रक्षा वाहिनी एवं बिहार अग्निशमन सेवा से संबंधित विभिन्न स्टॉलों के निरीक्षण से की गई। जिला पदाधिकारी ने अवगत कराया कि गृह रक्षा वाहिनी का कार्यालय सह आवासीय भवन का निर्माण कराया गया है। यह परिसर कुल 01 एकड़ भूमि पर विकसित किया गया है। इस भवन के निर्माण पर कुल 10,51,68,750 (दस करोड़ इक्यावन लाख अड़सठ हजार सात सौ पचास) रुपये की लागत आई है। उक्त भवन का उद्घाटन माननीय मुख्यमंत्री द्वारा दिनांक 10.02.2025 को ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में किया गया था।उन्होंने बताया कि वर्तमान में बक्सर एवं जहानाबाद जिलों के कुल 228 प्रशिक्षुओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।इसके उपरांत माननीय मुख्यमंत्री द्वारा ‘प्रगति यात्रा’ के क्रम में पूर्व में शुभारंभ की गई योजनाओं की प्रगति का विस्तृत अवलोकन किया गया। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
ईद पर्व के मद्देनज़र शांति समिति की बैठक आयोजित

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
निर्माणाधीन संजीवनी वाटिका पार्क
तत्पश्चात माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्माणाधीन संजीवनी वाटिका पार्क, बुधौल (नवादा) का निरीक्षण किया गया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि संजीवनी वाटिका का निर्माण 6.80 करोड़ रुपये की लागत से पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा कराया जा रहा है।यहीं माननीय मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया । इस अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों की उपलब्धियों, योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी ली तथा आम जनता को मिलने वाले लाभों पर विशेष बल दिया।
कार्यक्रम के अगले चरण में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा लगभग 244 करोड़ रुपये की लागत से 21 योजनाओं का शिलान्यास तथा लगभग 55 करोड़ रुपये की लागत से 37 योजनाओं का उद्घाटन रिमोट बटन दबाकर किया गया। इन योजनाओं के माध्यम से जिले में आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य विकासात्मक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति सुनिश्चित होगी।
इसके पश्चात आईटीआई परिसर, नवादा में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा जिले में संचालित विभिन्न विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा बैठक की गई। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
अंत में माननीय मुख्यमंत्री ने जनसंवाद कार्यक्रम में भाग लिया, जिसमें उन्होंने सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भविष्य की विकासात्मक आकांक्षाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला।









