परीक्षा देने घर निकली 7 वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब

परीक्षा देने घर निकली 7 वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब

परीक्षा देने घर निकली 7 वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब,दादा ने पुलिस से लगाई पौत्री की बरामदगी हेतु गुहार,पुलिस तलाश में जुटी

शेखपुरा। जिले के जयरामपुर थाना अंतर्गत तोयगढ़ से एक स्कूली छात्रा के अचानक गायब हो जाने की सूचना मिली है। इस संबंध में बालिका के दादा श्याम सुंदर सिंह ने पुलिस को आवेदन देकर पौत्री के खोज की गुहार लगाई है। उसने पुलिस को दिए अपने आवेदन में बताया कि उनकी पौत्री कृष्ण मुरारी कुमार की पुत्री मानसी कुमारी सातवीं क्लास की छात्रा है। 14 वर्षीय बालिका सोमवार 16 मार्च को अपने घर से परीक्षा देने निकली थी। लेकिन परीक्षा देकर वह घर वापस नहीं आई। शाम तक उसका इंतजार किया गया। उसके बाद उसकी खोज शुरू की गई। उसका अभी तक कहीं पता नहीं चल पाया है।

अवैध कारतूस रखने के मामले में आरोपी दोषी करार

परीक्षा देने घर निकली 7 वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब
परीक्षा देने घर निकली 7 वीं कक्षा की छात्रा हुई गायब

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

उसके पता नहीं चलने के कारण घर वालों में काफी बेचैनी है। परिवार के लोगों के बीच मायूसी छाई हुई है। उन्होंने इस संबंध में पुलिस को तत्परता के साथ कार्रवाई करते हुए स्कूली छात्रा को खोज निकालने का आग्रह किया है। इस बाबत जयरामपुर थाना के प्रभारी थाना अध्यक्ष सपना कुमारी ने कहा कि लापता बालिका के संबंध में स्थानीय थाना में अज्ञात के विरुद्ध एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। साथ ही उसका खोजबीन शुरू कर दी गई है।उन्होंने कहा कि बालिका की बरामदगी हेतु आसपास के जिलों की पुलिस से भी संपर्क साधा जा रहा है।

Leave a Comment