समृद्धि यात्रा पर CM नीतीश कुमार शेखपुरा पहुंचे

समृद्धि यात्रा पर CM नीतीश कुमार शेखपुरा पहुंचे,

शेखपुरा। समृद्धि यात्रा के दौरान शनिवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जिले के सर्वा पंचायत पहुंचे। जहां एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने बिहार सरकार के सात निश्चय के तृतीय चरण के माध्यम से आने वाले 5 वर्षों में बिहार को विकसित राज्य बनाने की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने इस दौरान लोगों के जीवन आसान और उन्हें सम्मान देने के लिए सभी सरकारी योजनाओं की सुगमता से उपलब्धता को प्रमुखता देते हुए आने वाले 5 वर्षों में काम से कम एक करोड़ युवाओं को रोजगार और नौकरी देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपनी समृद्धि यात्रा के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार को आने वाले दिनों में समृद्ध और विकसित बनाने का वादा किया है । उन्होंने 2005 से लगातार किए जा रहे हैं। विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बिहार को विकसित राज्य की ओर बढ़ते हुए जल्द ही समृद्ध राज्य में परिवर्तित होने का की बात कही। उन्होंने 2005 के पूर्व की स्थिति की चर्चा करते हुए कहा कि उसे समय शिक्षा, सड़क ,बिजली सभी की हालत बाद से बदतर थी। लोगों का शाम के बाद घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया था ।

https://biharbulletin24.in/the-height-of-bullying-in-nawada-student-was-stopped-from-examination-and-then-her-house-was-razed-to-the-ground-by-jcb/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

5 वर्षों में बिहार के एक करोड़ युवाओ को रोजगार और नौकरी देने की घोषणा की

पहले की सरकार ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया। यदि कुछ किया भी तो केवल अपनी पत्नी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया। उनकी सरकार बनने के बाद 2005 से ही नए-नए स्कूल खोलने का काम शुरू किया गया। विद्यालयों में शिक्षकों का बड़ी संख्या में नियोजन किया गया ।साइकिल और पोशाक देकर छात्र-छात्राओं को पढ़ाई की ओर प्रेरित करने का काम किया गया। स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाई गई सभी प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर सभी प्रकार की दवा और इलाज मुक्ति प्रदान करने के कारण अभी औसतन 11000 मरीज प्रत्येक प्रखंड प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य सेवा का लाभ ले रहे हैं। सरकार द्वारा पहले के केवल 6 मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ते हुए अभी उसके उसे 21 तक ले गए। पटना के प्रसिद्ध पीएमसीएच को 5000 बेड तथा आईजीएमएस को 3000 बेड का अस्पताल बनाया गया। उन्होंने बिहार के लगातार विकास को लेकर केंद्र सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से आज राज्य में साफ सुथरी तेज दौड़ने वाली सड़क बेहतर अस्पताल शिक्षा व्यवस्था किसानों को लगातार सरकारी मदद प्रदान करते हुए उनकी आय को दुगना करने का प्रयास किया जा रहा है। आज बिहार मछली उत्पादन और खपत को लेकर आत्मनिर्भर बन गया है।.

206 करोड़ रुपए की 316 विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया

सरकार द्वारा दुग्ध उत्पादन को लेकर भी लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा हर खेतों तक पानी पहुंचाने उर्वरक बिजली घर-घर नल पहुंचने के कार्य भी तेजी से चल रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज समृद्धि यात्रा के दौरान जिले के बरबीघा प्रखंड अंतर्गत सर्वा गांव में लगभग 206 करोड रुपए से लगभग 316 विकास कार्यों का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने इस अवसर पर 2025 से 2030 तक के सरकार के कार्य योजना की विस्तार से जन संवाद के माध्यम से लोगों को जानकारी दी। उन्होंने शेखपुरा के सभी पंचायत में डेयरी को बढ़ावा देने के लिए दूग्ध उत्पादन समिति का निर्माण करने के अलावा सभी पंचायत में सुधा बूथ खोलने, जिला सदर अस्पताल को सुपर एक्सीलेंस बनाने, सभी प्रखंड में आदर्श विद्यालय और डिग्री कॉलेज खोलने के साथ-साथ किसानों के आमदनी को दुगना करने के लिए सभी खेतों में पानी के साथ-साथ बिजली, मछली उत्पादन, दुग्ध उत्पादन औद्योगिक क्षेत्र निर्माण आदि की रूपरेखा लोगों के सामने प्रस्तुत की।

95000 महिलाओं के बैंक खाते में दस दस हजार रुपए

उन्होंने शेखपुरा जिले के 95000 महिलाओं के बैंक खाते में दस दस हजार रुपए देने की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें आने वाले दिनों में रोजगार शुरू करेंगे ।तो उन्हें दो लाख रुपए तक की सरकारी सहायता प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने मटोखर दह को पर्यटक क्षेत्र के रूप में विकसित करने आदि की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने इसके पहले अपनी जन संवाद कार्यक्रम में 2005 से 2026 तक के सरकार द्वारा पूरे राज्य में किया जा रहे सभी कार्यों की विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री के बेगूसराय से शेखपुरा पहुंचने पर उन्होंने यहां जीविका, कस्तूरबा विद्यालय, आकांक्षी जिला योजना के तहत लगाए गए स्टालों का निरीक्षण किया।
समृद्धि यात्रा के दौरान आयोजित जनसंवाद को बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री विजय चौधरी, जमा खान, सांसद विवेक ठाकुर, शेखपुरा विधायक रणधीर कुमार सोनी, बरबीघा विधायक कुमार पुष्पंजय आदि ने भी संबोधित करते हुए सरकार के कार्यों को गिनाया। बरबीघा विधायक कुमार पुष्पंजय ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बरबीघा को अनुमंडल का दर्जा देने की भी मांग की।

Leave a Comment