दहेज की खातिर विवाहिता को जहर पिलाकर हत्या

दहेज की खातिर विवाहिता को जहर पिलाकर हत्या, ससुरालवालों ने शव को किया गायब,

शेखपुरा। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कोसुंभा थाना क्षेत्र के लोदीपुर गांव में दहेज की खातिर ससुराल वालों ने 30 वर्षीय विवाहिता टुन्नी देवी की हत्या कर लाश को गायब कर दिया। इस घटना के संबंध में मृतका के भाई तथा शेखोपुर सराय थाना क्षेत्र अंतर्गत कबीरपुर गांव निवासी श्रवण कुमार ने स्थानीय कोसुंभा थाना पुलिस से शिकायत की है। मैके वालों ने मृतका के ससुर दल्लू यादव सहित अन्य परिवार वालों के ऊपर विवाहिता की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका के भाई श्रवण यादव ने बताया कि उसकी छोटी बहन की शादी वर्ष 2008 में लोदीपुर गांव निवासी प्रहलाद यादव के साथ हुई थी।

https://biharbulletin24.in/new-governor-of-bihar-takes-oath-grand-ceremony-organized-in-patna/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

ससुरालवालों ने पति को पकड़कर किया पुलिस के हवाले

शादी के बाद से मृतका के ससुराल के परिवार के लोग उसे दहेज की खातिर प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज की खातिर गाली गलौज ,मारपीट करते आ रहे थे। उसने बताया कि मृतका तीन बच्चों की मां थी। बड़ा पुत्र 12 वर्ष तथा छोटा पुत्र 4 वर्ष का बताया गया है।जबकि एक 8 वर्षीय पुत्री भी है। मृतका का पति लखीसराय जिले के बड़हिया शहर स्थित एक मॉल में कर्मचारी है। घटना के समय पति बड़हिया शहर में ही थी। इस बीच विवाहिता को जहर पिलाकर उसकी हत्या कर दी गई। अन्य सूत्रों का कहना है कि महिला ने गृह कलह से ऊबकर जहर खाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि जहर खाने के बाद महिला को इलाज हेतु शेखपुरा के किसी निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया था।जहां उसने दम तोड़ दी थी। सूत्रों का कहना है कि महिला की मौत होने के बाद पुलिस द्वारा पकड़े जाने के भय से ससुराल वालों ने आनन फानन में महिला के शव को गायब कर दिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।साथ ही मृतका के शव की तलाश करने हेतु छापामारी कर रही है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमरेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतका के ससुराल वालों ने उसके पति प्रहलाद यादव को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दी है।जो कि अभी पुलिस निगरानी में है।

Leave a Comment