नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; इलाके में सनसनी

नवादा में युवक की गला रेतकर हत्या, गेहूं के खेत से मिला शव; इलाके में सनसनी

नवादा: जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र के बनिया बीघा गांव में गुरुवार सुबह गेहूं के खेत से एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। आशंका जताई जा रही है कि अज्ञात बदमाशों ने युवक की गला रेतकर हत्या कर दी है।

मृतक की पहचान अनुज प्रसाद (45 वर्ष), पिता स्व. महावीर महतो, निवासी बनिया बीघा के रूप में की गई है। परिजनों के अनुसार, अनुज प्रसाद बुधवार रात अपने गेहूं के खेत में पटवन (सिंचाई) करने के लिए घर से निकले थे। गुरुवार सुबह जब लोग खेत की ओर गए तो वहां उनका शव पड़ा मिला। शव की स्थिति देखकर गला रेतकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।

https://youtu.be/ZQwyouMceGU?si=BgeG9eDl7JjcNmHv

https://biharbulletin24.in/instructions-to-engage-law-disputed-children-in-creative-work/

नरहट थाना प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई है। घटनास्थल से मृतक का मोबाइल फोन भी बरामद किया गया है।

मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके दो बेटे और एक बेटी हैं, जिनका भरण-पोषण वही करते थे। घटना की खबर मिलते ही आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर जुट गए, जिससे इलाके में काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुट गई है। मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है।

Leave a Comment