कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कोसुम्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के परिवार के साथ मारपीट

भूमि विवाद में बड़े भाई का कहर,विरोध करने पर अनुज और उसकी पत्नी समेत 4 लोगों को मारपीट कर किया घायल

https://biharbulletin24.in/female-accused-arrested-in-case-of-deadly-attack-in-sheikhpura/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

शेखपुरा। कोरमा थाना क्षेत्र के डीह कोसुम्भा गांव में भूमि विवाद को लेकर बड़े भाई द्वारा छोटे भाई के परिवार के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि बड़े भाई और उसके परिजनों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस घटना में अनुज दंपति समेत 4 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। जहां घायल राजेश ताती ने बताया कि उनकी मां ने पहले ही दोनों भाइयों के बीच जमीन का बराबर बराबर बंटवारा कर दी थी। इसके बावजूद बड़े भाई कार्तिक ताती उनके हिस्से की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कार्तिक ताती अपने पुत्रों और अन्य परिजनों के साथ घर में घुस आए और लाठी-डंडे से हमला कर दिया।मारपीट में राजेश ताती, उनकी पत्नी जितनी देवी, पुत्र नीरज कुमार और पुत्री निशा कुमारी घायल हो गए। सभी को
आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।पीड़ित ने कार्तिक ताती, साहिल कुमार, संजीव कुमार, इंदु देवी, हरिओम और अरुणा देवी पर मारपीट का आरोप लगाया है। घटना की सूचना कोरमा थाना पुलिस को दे दी गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष मुरारी कुमार ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Comment