जानलेवा हमले के मामले में महिला आरोपी गिरफ्तार
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/dm-took-stock-of-the-preparations-inspected-the-program-venue-and-route/
शेखपुरा। गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को करंडे थाना पुलिस ने सियानी गांव में छापामारी कर जानलेवा हमले के एक मामले में फरार चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार कर ली। गिरफ्तार महिला आरोपी की पहचान सियानी गांव निवासी मंगल कृष्णमूर्ति की पत्नी संगीता देवी के रूप में की गई है।छापामारी का नेतृत्व थाना अध्यक्ष विनय कुमार तथा पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने संयुक्त रूप में की। इस बाबत पुलिस सब इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व आपसी पुराना विवाद को लेकर सियानी गांव में दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प की घटना घटी थी। घटना में दोनों पक्ष के 4 लोग घायल हो गए थे।जिसमें एक पक्ष के अमित कुमार की तरफ के 3 लोग बुरी तरह घायल हुए थे। घटना के संबंध में एक ओर से गोपाल पांडेय के पुत्र अमित कुमार तथा दूसरी ओर से श्याम सुंदर पाण्डेय द्वारा अलग अलग प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज कराई गई थी। उन्होंने बताया कि अमित कुमार द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मंगलमूर्ति ,राजमणि पांडेय ,श्याम सुंदर पांडेय संगीता देवी सहित 6 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था। उन्होंने कहा कि इस मामले के अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस छापामारी कर रही है। उधर गिरफ्तार आरोपी को पुलिस निगरानी में शेखपुरा जेल भेज दिया गया।









