CM का 14 मार्च को शेखपुरा में समृद्धि यात्रा, DM ने तैयारियों का लिया जायजा,कार्यक्रम स्थल और रूट का निरीक्षण किया

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
शेखपुरा। 14 मार्च को शेखपुरा जिला के सर्वा पंचायत में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित समृद्धि यात्रा को लेकर डीएम शेखर आनंद ने मंगलवार को सर्वा पंचायत पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सीएम के अगवानी की तैयारियों को अंतिम रूप देने के उद्देश्य से कार्यक्रम स्थलों और रूट का निरीक्षण कर विस्तृत समीक्षा की । निरीक्षण के दौरान डीएम ने यात्रा से जुड़े हर छोटे-बड़े बिंदुओं पर गहन समीक्षा की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, बैठने के प्रबंध, साफ-सफाई और विभागीय प्रदर्शनी समेत तमाम बुनियादी सुविधाओं का अवलोकन किया। समीक्षा के क्रम में उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के आयोजन में किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जाय ।
डीएम ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की यात्रा से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने का निदेश दिया, ताकि यात्रा के दौरान किसी भी स्तर पर असुविधा न हो। डीएम ने सुरक्षा मानकों को लेकर कड़े निर्देश दिए। स्थल निरीक्षण के बाद अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर प्रगति रिपोर्ट ली गई। उन्होंने पेयजल, बिजली और सुगम यातायात को लेकर विशेष योजना बनाने पर जोर दिया गया।इस अवसर पर उप विकास आयुक्त संजय कुमार,एसपी बलिराम कुमार चौधरी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रियंका कुमारी, एसडीपीओ डॉ राकेश कुमार, डीआरडीए निर्देशक, जिला विकास पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी के साथ साथ अन्य सभी वरीय पदाधिकारी और संबंधित विभागों के कार्यपालक अभियंता भी उपस्थित थे।









