नवादा में पुलिस महानिरीक्षक ने किया पुलिस कार्यालय का निरीक्षण,
अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
नवादा। मगध क्षेत्र, गया के पुलिस महानिरीक्षक छत्रनील सिंह सोमवार को नवादा पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया। समाहरणालय परिसर पहुंचने पर उन्हें पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी रवि प्रकाश, पुलिस अधीक्षक नवादा अभिनव धीमान सहित कई वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे।.
https://biharbulletin24.in/task-force-meeting-held-under-the-chairmanship-of-district-officer/

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O
पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया
निरीक्षण के दौरान पुलिस महानिरीक्षक ने कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का जायजा लिया। उन्होंने संचिकाओं के रख-रखाव, अभिलेखों के संधारण, कार्यालय की साफ-सफाई तथा कार्य प्रणाली का बारीकी से अवलोकन किया। इस क्रम में संबंधित शाखा पदाधिकारियों को कार्यों को और अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित करने के निर्देश दिए गए।
पदाधिकारियों एवं नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ बैठक की
इसके बाद पुलिस महानिरीक्षक ने पुलिस पदाधिकारियों एवं नव नियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के साथ बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन, जनता की शिकायतों के शीघ्र समाधान तथा पुलिस कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों में निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आम लोगों के साथ बेहतर व्यवहार बनाए रखा जाए। साथ ही पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आपसी समन्वय और अनुशासन बनाए रखने पर भी जोर दिया गया।
पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि कानून-व्यवस्था को बनाए रखना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया।









