प्रेम प्रसंग में प्रेमी संग फरार किशोरी नालंदा से बरामद

प्रेम प्रसंग में प्रेमी संग फरार किशोरी नालंदा से बरामद, प्रेमी भी धराया,

शेखपुरा। जिले के मिशन थाना क्षेत्र अंतर्गत बरबीघा शहर के एक मुहल्ले से 20 दिन पहले प्रेम के साथ फरार हुई एक 16 वर्षीय किशोरी को पुलिस नालंदा जिला के दीपनगर थाना क्षेत्र से बरामद कर ली। जबकि उसके प्रेमी किशोर को भी धर दबोचने में सफलता पाई।छापामारी का नेतृत्व मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने की। इस बाबत मिशन थाना अध्यक्ष आदित्यरंजन ने बताया कि गत 16 फरवरी को किशोरी घर से गायब हुई थी।

जबकि उसके पिता ने घटना के संबंध में गत 19 फरवरी को स्थानीय थाना में अपहरण की एक प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपहर्ता मुजफ्फरपुर जिला अंतर्गत मीनापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला है। किशोर की बहन की शादी स्थानीय बरबीघा शहर के एक मुहल्ले में है।

https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/the-victim-stole-money-from-the-village-courts-panchs-account-and-appealed-to-the-police/

आरोपी किशोर का बरबीघा शहर में एक जनरल स्टोर है। जहां वह काउंटर पर सामानों की बिक्री करने हेतु बैठता था। उसी क्रम में दुकान में खरीददारी करने आई लड़की के संपर्क में वह आ गया और वे एक दूसरे से प्रेम करने लगे।

उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में दोनों शहर छोड़कर नालंदा जिले के दीपनगर थाना क्षेत्र में एक किराए के मकान में छुपकर पति पत्नी के रूप में रह रहा था। उन्होंने कहा कि इस मामले की छानबीन के क्रम में अपहर्ता किशोर के एक दोस्त को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की

। जिसके निशानदेही पर नालंदा में छापामारी कर दोनों को बरामद कर लिया गया। उन्होंने कहा कि बरामद किशोरी को उसका बयान कलमबद्ध कराने हेतु कोर्ट में प्रस्तुत किया जा रहा है।जबकि किशोर को बाल संरक्षण इकाई के समक्ष प्रस्तुत करने की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment