*चापाकल मरम्मति दल को जिलाधिकारी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना*
आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश द्वारा चापाकल मरम्मति दल को सभी 14 प्रखंडों के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।जिला पदाधिकारी ने बताया कि यह दल जिले के सभी 14 प्रखंडों में सार्वजनिक चापाकलों की मरम्मत एवं तकनीकी समस्याओं के समाधान का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि आने वाले ग्रीष्म ऋतु को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है, ताकि कहीं भी पेयजल की समस्या उत्पन्न न हो। जहां भी सार्वजनिक चापाकलों में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी होगी, मरम्मति दल द्वारा उसे तत्काल ठीक किया जाएगा।
मरम्मति दल द्वारा उसे तत्काल ठीक किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मरम्मति दल के सभी वाहनों पर कंट्रोल रूम का नंबर तथा संबंधित अभियंताओं का मोबाइल नंबर अंकित किया गया है। इसके अतिरिक्त जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर भी संबंधित नंबर उपलब्ध हैं। यदि कहीं भी किसी सार्वजनिक चापाकल के खराब होने की शिकायत होती है, तो संबंधित व्यक्ति कंट्रोल रूम नंबर पर इसकी सूचना दे सकते हैं। साथ ही पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के ऐप पर भी चापाकल की समस्या को जियो-टैग कर दर्ज किया जा सकता है।
पेयजल की समस्या के समाधान के लिए लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, नवादा के कार्यालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नंबर 06324-210036 है,जिस पर पेयजल से संबंधित शिकायत समय पूर्वाहन 08:00 से अपराहन 06:00 तक दर्ज करायी जा सकती है।
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

https://biharbulletin24.in/ritika-of-panchu-garh-of-hisua-created-history/
संपर्क हेतु प्रखंडवार पदाधिकारियों के मोबाइल नंबर निम्नलिखित हैं :
प्रखंड नवादा, नरहट, हिसुआ एवं नारदीगंज सहायक अभियंता – श्री ओम प्रकाश कुमार (मो0- 9823612766)
प्रखंड नवादा – कनीअभियंता श्रीमती विजेता कुमारी (मो0- 6200298561)
नरहट – कनीय अभियंता श्रीमती कुन्ती कुमारी (मो0- 6201207731)
प्हिसुआ – कनीय अभियंता श्री दिनेश कुमार (मो0- 840946703)
नारदीगंज – कनीय अभियंता श्री सुनील कुमार (मो0- 6200085749)
प्रखंड वारिसलीगंज, काशीचक, कौआकोल एवं पकरीबरावां सहायक अभियंता – श्री सत्य प्रकाश (मो0- 8544428652) वारिसलीगंज – कनीय अभियंता श्री राजकुमार पासवान (मो0- 9905902933) काशीचक – कनीय अभियंता कुमार अश्विनी आनंद (मो0- 9546867320) कौआकोल – कनीय अभियंता सुश्री प्रिया सोनी (मो0- 8544428711) पकरीबरावां – कनीय अभियंता श्री अश्विनी आनंद (मो0- 9546867320)
प्रखंड गोविंदपुर, रोह एवं अकबरपुर सहायक अभियंता – श्री पिन्स कुमार (मो0- 8544428654) गोविंदपुर – कनीय अभियंता श्री संजीत कुमार सक्सेना (मो0- 7004058855) रोह – कनीय अभियंता मो0 दिलसाद (मो0- 7217853507) अकबरपुर – कनीय अभियंता श्री संजीत कुमार सक्सेना (मो0- 7004058855)
प्रखंड मेसकौर, सिरदला एवं रजौली सहायक अभियंता – श्री अजय कुमार सिंहा (मो0- 8544428653) मेसकौर – कनीय अभियंता श्री अभिषेक कुमार (मो0- 7050878891) सिरदला – कनीय अभियंता श्री सोनु कुमार (मो0- 6206449981) रजौली – कनीय अभियंता श्री सतेन्द्र कुमार (मो0- 8229071151)









