पत्नी से कहा- ‘उठाना मत, नशे में है’, बिहार में शराब पार्टी और कत्ल की खौफनाक साजिश
शेखपुरा में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया. सगे भाइयों ने युवक को शराब पिलाकर चाकू से गोदकर मार डाला. पढ़ें खबशेखपुरा : बिहार के शेखपुरा में बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया. बरबीघा थाना क्षेत्र में सगे भाइयों ने पहले युवक को शराब पिलाई, फिर चाकू और ईंट-पत्थरों से हमला कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
https://whatsapp.com/channel/0029Va6IX8DE50UiwIV51v0O

पहले शराब पार्टी, फिर मर्डर :
मामला बरबीघा के नर्सरी मोहल्ले का है. मृतक की पहचान बरबीघा थाना क्षेत्र के विजय कुमार (उम्र 30 साल, पिता का नाम विनय यादव) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, तीनों भाइयों ने पहले विजय के साथ शराब पार्टी की. इसके बाद जब वह नशे की हालत में था, तब उस पर चाकू, ईंट और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया.
हत्या कर घर में सुलाया :
परिजनों के अनुसार, होली के दिन बुधवार की शाम सगे भाइयों और उनके पिता ने मिलकर विजय कुमार को चाकू और ईंट-पत्थरों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया. इसके बाद उसे घर के अंदर ले जाकर सुला दिया गया और पत्नी से कहा गया कि वह नशे में है, अभी उसे न जगाए.
हत्या का कारण स्पष्ट नहीं :
परिजनों ने बताया कि गुरुवार सुबह जब विजय को उठाने की कोशिश की गई तो वह मृत पाया गया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गया है. हत्या को किस कारण अंजाम दिया गया, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि कहा जा रहा है कि इसके पीछे संपत्ति विवाद मुख्य वजह है.
जांच में जुटी पुलिस :
सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. इस मामले में बरबीघा थानाध्यक्ष गौरव कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस को भेजकर जांच कराई जा रही है.
”दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा. फिलहाल पुलिस को लिखित आवेदन नहीं मिला है. वैसे घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है.”- गौरव कुमार, बरबीघा थानाध्यक्ष
चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या :
पोस्टमार्टम के लिए लाए गए शव में विजय कुमार के चेहरे और सीने पर चाकू के गहरे घाव पाए गए हैं. इसके अलावा उनका बायां हाथ भी कई जगह से टूटा हुआ मिला है, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने बेरहमी से वारदात को अंजाम दिया.
होली की रात परिवारवारिक विवाद
होली की रात परिवारवारिक विवाद, घायल 30 वर्षीय युवक की मौत,पुलिस ने शव जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु भेजा, भाई और पिता के ऊपर हत्या करने का आरोप
शेखपुरा।जिले के बरबीघा नगर क्षेत्र में होली की पारिवारिक विवाद में घायल हुए एक 30 वर्षीय युवक की मौत हो गई। यह घटना बरबीघा थाना क्षेत्र के नर्सरी मोहल्ला में घटित हुआ है। यह मोहल्ला थाना से कुछ ही दूरी पर है। मृतक की पहचान नर्सरी मोहल्ला निवासी विनय यादव के पुत्र विजय यादव के रूप में की गई। मृतक भाजपा नेता अजय यादव का भाई बताया जाता है। इस संबंध में बरबीघा के थाना के अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि आपसी विवाद में युवक घायल हुआ था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए ले गए। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने लाश को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए शेखपुरा भेज दिया है। अपर थाना अध्यक्ष रिंकू रंजन ने बताया कि मृतक के चेहरे, सिर तथा हाथ पर जख्म का निशान पाया गया है। मृतक के शव को पुलिस ने जब्त कर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल शेखपुरा भेज दिया गया। उधर बरबीघा थाना अध्यक्ष गौरव कुमार ने कहा कि युवक की मौत को लेकर परिवार वालों के द्वारा अभी तक कोई आवेदन नहीं दिया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद पुलिस प्राथमिकी दर्ज करेगी। थाना अध्यक्ष ने कहा कि मृतक की पत्नी का कहना है कि उसके पति की हत्या युवक के पिता और भाई ने की है।
घर और मोहल्ला में हंगामा कर रहा था
उधर, मोहल्ला के लोगों से मिली जानकारी में बताया गया है कि विजय यादव सुबह से ही शराब पीकर हंगामा कर रहा था और कई लोगों से उलझ रहा था। इसी बीच शाम में भी घर और मोहल्ला में हंगामा कर रहा था। जिसके बाद परिवार के लोगों से ही वह उलझ गया । विवाद बढ़ता गया । जिसके बाद झगड़ा शुरू हुआ। झगड़ा के दौरान परिवार के लोगों ने युवक के साथ मारपीट की। थाना अध्यक्ष ने कहा कि घटना के संबंध में लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के बारे में स्पष्ट पता चल पाएगा।









