लखीसराय। पुलिस अधीक्षक अजय कुमार लखीसराय की अध्यक्षता में पुलिस लाईन सभागार में मासिक अपराध–गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें जिले के समस्त वरीय पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्षों एवं केंद्रीय पुलिस बलों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित रहें | अपराध–गोष्ठी में पुलिस अधीक्षक अजय कुमार द्वारा विगत माह में हुए कांडों की समीक्षा की गयी तथा महत्वपूर्ण कांडों का चयन कर स्पीडी ट्रायल कराने, गम्भीर कांडों के निष्पादन तथा आगामी विधान-सभा चुनाव-2025 को भयमुक्त एवं शांति पूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने हेतु विशेष रणनीति तैयार किए जाने पर बल दिया गया। एसपी ने कहा कि शांति पूर्ण एवं भयमुक्त मतदान करवाने के लिए पुलिस -प्रशासन कटिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर शांति भंग करने वाले लोगों के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्रवाई किए जाएंगे। इस उन्होंने संबंधित थाना अध्यक्षों को रात्रि एवं दिवा गश्ती तेज करने की हिदायतें दी। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले की सीमा पर विशेष चेक पोस्ट भी गठित किए गए हैं।
इस बीच उन्होंने आम लोगों को भरोसा दिलाया कि लखीसराय पुलिस आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेगी। बैठक में संबंधित वरीय अधिकारियों के साथ तमाम थाना अध्यक्ष सहित अन्य विभागीय अधिकारी गण मौजूद थे।









