नारदीगंज प्रखंड 20 सूत्री सदस्य ने अवैध रूप से चल रहे नर्सिंग होम की जांच करने की मांग की

नारदीगंज प्रखंड 20 सूत्री के बैठक में सदस्य प्रिय रंजन सिंह ने विभिन्न मांग रखी जिसमें मुख्य रूप से नारदीगंज प्रखंड में चल रहे अवैध नर्सिंग होम पर कार्रवाई एवं नारदीगंज प्रखंड में जितने भी उप स्वास्थ्य केंद्र हैं सभी मैं सरकार के द्वारा रखरखाव एवं खरीद के लिए दी जा रही राशि का भारी दुरुपयोग और बंदर बाट मुख्य रहा अध्यक्ष एवं सचिव प्रखंड विकास पदाधिकारी को दिए पत्र में उन्होंने बिहार सरकार पंचायती राज के आदेश अनुसार सामान क्षेत्र समान विकास का अनुपालन नहीं किया जाना लोहिया स्वच्छता योजना बिहार सरकार के द्वारा घर-घर कचरा रखने के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई राशि से खरीदे हुए सामग्री का बिल वाउचर एवं लाभुकों की सूची उपलब्ध कराना स्वच्छता अभियान बिहार सरकार योजना अंतर्गत प्रत्येक लाभार्थी को शौचालय निर्माण के लिए जो राशि उपलब्ध कराई गई उसकी सूची की मांग की गई है साथ ही साथ प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नारदीगंज प्रखंड के सभी पंचायत में दिए गए लाभुकों की सूची 2022 23 से 25 26 तक का उपलब्ध कराने की मांग की दूसरे सदस्य अनीश कुमार ने अपने दिए पत्र में बाल विकास परियोजना नारदीगंज में सक्षम केदो की सूची उपलब्ध कराने एवं जितने भी केंद्र हैं सभी में कितने बच्चों को पोषाहार उपलब्ध कराया जा रहा है उसकी सूची मेनू के साथ उपलब्ध कराने और नारदीगंज प्रखंड अंतर्गत विभिन्न पंचायत में अंबेडकर उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन के बावजूद निजी भवन में चलने पर उसे सरकारी भवन में शिफ्ट करने की मांग की|

Leave a Comment