डीएम एवं एसपी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती पर अर्पित की भावभीनी पुष्पांजलि

लखीसराय। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान में उनकी प्रतिमा स्थल पर आईएएस डीएम मिथिलेश मिश्रा एवं आईपीएस पुलिस अधीक्षक अजय कुमार की ओर से संयुक्त रूप से पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन एवं वंदन किया गया। मौके पर जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि लखीसराय नगरीय इलाकों के विभिन्न चौक चौराहों पर कई अन्य महापुरुषों के प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा । इस बीच उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के प्रतिमा स्थल को भी बेहतर तरीके से सौंदर्यीकरण के कार्य बरसात समाप्त होते ही पूरा किए जाएंगे । उन्होंने कहा लखीसराय को पर्यटन के क्षेत्र में बढ़ावा दिए जाने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से हर संभव प्रयास किए जाएंगे । जिलाधिकारी ने कहा की कानून एवं संविधान की रक्षा करना हर एक नागरिकों का दायित्व है। जो कानून के दायरे में चलते हैं उनका जिला प्रशासन स्वागत करती है। जबकि कानून से अलग हटकर चलने वालों की खैर नहीं है। मौके पर लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन एवं वंदन कर उनके सपनों का विश्वगुरु भारतवर्ष निर्माण के संकल्प लिए। मौके पर बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद साहू ,बबलू कुमार,भरत कुमार के द्वारा भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा -सुमन अर्पित किया गया। इस अवसर पर शिक्षक संघ के लखीसराय जिलाध्यक्ष बबलू कुमार, संघ के महासचिव ओमप्रकाश रजक,कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संघटक भरत कुमार चंद्रवंशी, शिक्षक रविन्द्र कुमार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने बापू की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन् एवं वंदन किया। तत्पश्चात् सभी लोगों ने राष्ट्रपिता महात्मा गाॅंधी के प्रतिमा के समक्ष स्वच्छता पखवाड़ा समापन अभियान के साथ देश के लोकतंत्र और संविधान की हर कीमत पर रक्षा करने के संकल्प दुहराये।

Leave a Comment