श्री राज कृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट का अगला कदम बेरोजगारी के विरुद्ध कारगर अभियान की ओर बढ़ गया है। इस अभियान के तहत कम से कम पांच हजार बेरोजगारों को कृषि उत्पाद एवं पशुपालन के कमाऊ रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। जिले से लगभग पांच लाख लोग रोजगार के लिए अपना घर परिवार छोड़कर प्रदेश पलायन कर जाते है और संघर्षपूर्ण जीवन व्यतीत करते हैं। ट्रस्ट ने अपने सीमित साधनों से न्यूनतम पांच हजार लोगों को कृषि एवं पशुपालन जैसे रोजगार से जोड़कर पलायन कम करने की कोशिश शुरू कर दी है।
इस योजना के तहत ट्रस्ट के गवर्निंग बॉडी ने निर्णय लिया है कि एक वर्ष तक प्रत्येक माह एक करोड़ रुपए का ब्याज मुक्त ऋण पशुधन के लिए चयनित आवेदकों को प्रदान किया जाएगा। पशुधन जैसे उत्तम नस्ल की गाय, भैंस, भेड़, बकरी इत्यादि की खरीद ट्रस्ट की निगरानी में लाभुक पशुपालक स्वयं हाट बाजार से कर सकते हैं जिसका भुगतान पारदर्शी तरीके से ट्रस्ट के द्वारा मौके पर कर दिया जाएगा। प्रत्येक चयनित आवेदक 6 से 10 लाख रुपए तक का पशुधन खरीद सकते हैं और नियमित रूप से पशुधन उत्पाद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। लाभुकों की सुविधा के लिए पशु चारा का बड़े पैमाने पर उत्पादन शुरू कर दिया गया है जिसे उचित मूल्य पर पशुपालक शुपालक खरीद सकते हैं। जरूरत पड़ने पर हरा चारा उत्पादन अथवा पशुधन के रखरखाव के लिए आवश्यक जमीन भी ट्रस्ट के द्वारा उपलब्ध किया जा सकता है। पशुओं को लाने अथवा अन्य ट्रांसपोर्टिंग के लिए सुरक्षित वाहन की व्यवस्था भी ट्रस्ट के द्वारा कर लिया गया है। यहां तक कि पशुपालकों को दूर दराज इलाके से उत्तम नस्ल के पशु खरीद के लिए अलग से सुरक्षित बस की खरीद ट्रस्ट के द्वारा के द्वारा की जा चुकी है। इसी प्रकार मुर्गी पालन, मधुमक्खी पालन और मछली पालन के इच्छुक आवेदक भी ब्याज मुक्त ऋण प्राप्त कर अपना खुद का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात ये कि पशु धन के सभी उत्पादो के अलाव मांस, मछली, मधु चमड़े इत्यादि की खरीद भी ट्रस्ट के माध्यम से उचित मूल्य पर किया जाएगा। बूढ़ी और दूध नहीं देने वाली गाय भैंस को भी उचित मूल्य पर खरीद कर ट्रस्ट उसका आजीवन पालन पोषण करेगा ताकि बूचड़खाने में इसे कत्ल से बचाया जा सके। इसके लिए रजौली अनुमंडल के कुंभियातरी गांव में बड़ा गोशाला तैयार कर लिया गया है। ब्याज मुक्त ऋण चुकाने के लिए पशुपालक को उत्पाद का आंशिक मात्रा उचित मूल्य पर नियमित रूप से ट्रस्ट को देना होगा। ऋण चुकाने की अवधि 12 से 36 महीने निर्धारित की गई है। पशुओं के गर्भाधान, टीकाकरण या इलाज के लिए ट्रस्ट ने अनुभवी पशु चिकित्सकों की स्थाई नियुक्ति की है और दवाइयों का भंडारण भी प्रारंभ कर दिया गया है। इलाज एवं दवाई का न्यूनतम मूल्य भी मूलधन में जोड़ दिया जाएगा।
श्री राज कृष्णा ट्रस्ट के पास सभी उत्पादों को बाजार की मांग के अनुसार रूप प्रवर्तित कर जैसे पैकेज्ड दूध, ब्रांडेड घी, पनीर, पैक्ड मीट, ऊन से बने धागे, कपड़े, बोतलबंद शहद इत्यादि बेचने का अधिकार होगा।
ट्रस्ट ने इन सभी कार्य योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए 2 अक्टूबर 2025 विजयादशमी, गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती के शुभ अवसर पर भदोखरा पंचायत अंतर्गत गोनी पहाड़ी. 11 नंबर ब्लॉक के निकट किसानों व पशुपालकों के लिए भव्य मेले का आयोजन किया है जिसमें आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
श्री राज कृष्णा एजुकेशनल एंड सोशल वेलफेयर ट्रस्ट, नवादा ।









