हिसुआ विधायक नीतू सिंह का कांग्रेस से टिकट कन्फर्म होने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

हिसुआ(नवादा): बिहार विधान सभा 2025 का चुनावी माहौल तेज हो गया है, कांग्रेस ने फिर अपने सिटिंग विधायकों पर भरोसा जताया है और कहा कि कांग्रेस के सभी वर्तमान 17 विधायकों का टिकट नहीं काटेगा। इस ऐलान के बाद हिसुआ विधानसभा से वर्तमान विधायक नीतू सिंह का टिकट तय कर दिया गया है । जिसके बाद कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गया। हिसुआ विधायक का नीतू देवी ने अपने विधानसभा के जनता के प्रति आभार प्रकट किया और अपने नेता प्रतिपक्ष नेता राहुल गांधी एवं विधानसभा प्रतिपक्ष नेता तेजस्वी यादव को धन्यवाद दी है। उन्होंने कहा वरीय नेताओं ने जिस तरह दुबारा हम पर भरोसा जताते हुए टिकट कन्फर्म दिए हैं, उसी तरह हम फिर से चुनाव जीतकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनेंगे और हिसुआ के जनता से जुड़कर क्षेत्र को विकसित करूंगी और सेवक बनकर काम करूंगी । उन्होंने कहा मैं अपील करती हूं 05 साल का मौका फिर से दें,ताकि कई अधूरे कार्य और अधूरे वादे को पुरा कर सकूं। इस मौके पर नरहट रोड आदित्य नगर ऑफिस के पास बधाई देने वालों का तांता लग गया। कार्यकर्ता ब्रह्मदेव यादव , धर्मेंद्र यादव , विनोद यादव , अरविंद चंद्रवंशी ,, रामाशीष यादव ,रवि मगधिया ,टुन्नु यादव , मुनेश्वर यादव , राजो यादव , मुख्तार आलम , शक्लदेव यादव , बिगन सिंह बिरजू सिंह ,विपिन सिंह , प्रखंड उप प्रमुख धर्मवीर सिंह आदि ने उन्हें बधाई और शुभकामना दिया।

Leave a Comment