हिसुआ विधायक नीतू देवी ने तुंगी पंचायत का दौरा कर सुनी जनसमस्या 

हिसूआ (नवादा): बिहार विधान सभा चुनाव की तारीख नजदीक आते हीं सभी राजनीतिक दल के नेता सक्रिय हो गए हैं। सभी संभावित प्रत्याशी जनसंपर्क तेज कर दिया है। ऐसे में हिसुआ की वर्तमान कांग्रेस विधायिका नीतू देवी ने भी चुनाव में कमर कस लिया है। वे जनता मालिक के बीच जाकर उनके विचार और मांग को समझकर काम को पुरा करने का प्रयास में है। इसी कड़ी में शनिवार को हिसुआ विधायिका नीतू कुमारी ने अपने समर्थकों के साथ तुंगी पंचायत का दौरा किया ,जहां उन्होंने कईं गांव जाकर लोगों का हाल जानने और जनसमस्याओं को सुनने का प्रयास किया। उन्होंने कहा मुझे 05 साल आप जनता मालिक ने मौका दिया ,उसमें हमने क्षेत्र के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ा। हर क्षेत्र में हमने काम किया ,चाहे शिक्षा और स्वास्थ्य का क्षेत्र हो या फिर सड़क ,बिजली ,कृषि या पानी की समस्या हो। कुछ समय कोरोना काल में गुजर गया ,बावजूद हमने क्षेत्र के विकास किया और लोगों से जुड़ी रही। उन्होंने आप जनता से पुनः अपना समर्थन देने की बात कहीं ,ताकि हिसुआ को और विकसित किया जा सकें। इस मौके पर ब्रह्मदेव यादव , धर्मेंद्र यादव , विनोद यादव , अरविंद चंद्रवंशी ,रामाशीष यादव ,रवि मगधिया ,टुन्नु यादव , मुनेश्वर यादव , राजो यादव , मुख्तार आलम , शक्लदेव यादव , बिगन सिंह बिरजू सिंह ,विपिन सिंह , प्रखंड उप प्रमुख धर्मवीर सिंह आदि साथ दिखे।

Leave a Comment