इंटर विद्यालय रजौली में एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न।

रजौली— सप्तऋषियों की पावन भूमि इंटर विद्यालय रजौली में गुरुवार को एनडीए का विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में जदयू-भाजपा के अलावे सभी सहयोगी दलों के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्जवलित कर किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष अनिल मेहता और मंच संचालन का कार्य भाजपा जिला महामंत्री गौरव शांडिल्य गगन ने किया। इस दौरान सभा को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने उपस्थित जनसमूह से बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनाने का आह्वान किया साथ ही देश और बिहार के विकास में चलाए जा रहे केंद्र और राज्य सरकार की कई उपलब्धियों को गिनाया।कार्यक्रम में उपस्थित जनसैलब को संबोधित करते हुए नवादा सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि आप लोगों को अफवाहों से सावधान रहने की जरूरत है।और कहा कि बिहार में एनडीए की सरकार ने सुशासन,सुरक्षा के साथ बिहार के विकास के लिए संकल्पित है और लगातार बिहार विकास की ओर अग्रसर है।कार्यकर्ताओं से आग्रह किया गया कि वे गांव-गांव जाकर केंद्र और बिहार सरकार की योजनाओं की जानकारी दें। साथ ही किसी भी तरह की भ्रामक जानकारी का मुकाबला करें।कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने कहा कि देश का विकास एनडीए और बिहार के विकास के लिए भी एनडीए की सरकार जरूरी है।क्योंकि बिहार और बिहारियों की चिंता एनडीए की सरकार ही कर सकती है।और एनडीए सरकार ने बिहार के गरीब गुरबों के लिए कई जनकल्याणकारी योजनाओं को चलाकर बिहार को संवारने का कार्य किया है।आज बिहार के वृद्धजनों और दिव्यांगजनो को सम्मान देकर पेंशन की राशि को बढ़ाया है।इस लिए आप सभी लोगों से आग्रह है कि बिहार के विकास के लिए तत्पर एनडीए की सरकार को पुनः बनायें।ताकि बिहार के विकास का पहिया दुगुने रफ्तार से जारी रहे।

वहीं नालंदा सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कार्यकर्ताओं से नीतीश सरकार की उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया और कहा कि बिहार की एनडीए की सरकार ने हमेशा समाज को एकजुट कर बिहार के विकास के नए गाथा लिखा है।इस दौरान विधानपार्षद अशोक यादव,जदयू जिलाध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी,लोजपा रामविलास के जिलाध्यक्ष मनोज सिंह,हम जिलाध्यक्ष अशोक माँझी,आरएलएम जिलाध्यक्ष राजेन्द्र कुशवाहा,भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रमोद चंद्रवंशी,मेसकौर मंडल प्रभारी अवधेश कुशवाहा,जिला प्रवक्ता रंजन कुमार बब्लू,अनुसूचित मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष विमल राजवंशी,मंडल अध्यक्ष संतोष वर्मा,राजेश शर्मा,रामविलास वर्मा,पूनम कुमारी,अजय गुप्ता,अभिषेक कुमार,मंडल महामंत्री सुनील कुमार,मंच प्रभारी मनोज बरहपुरिया,

Leave a Comment