उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा एवं सांसद डॉ भीम सिंह ने जिला स्तरीय चंद्रवंशी चेतना सम्मेलन में भरी हुंकार।‌

लखीसराय

*चंद्रवंशी समाज की आवाज़ – एकता, अधिकार और सम्मान की ओर ऐतिहासिक कदम है।

उपरोक्त बातें उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने

लखीसराय में आयोजित जिला स्तरीय चंद्रवंशी चेतना सम्मेलन में उमड़ा जनसैलाब को संबोधित करते हुए कही।

विदित हो कि नगर भवन, लखीसराय में एक भव्य जिला स्तरीय चंद्रवंशी चेतना सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद एवं चंद्रवंशी चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. भीम सिंह चंद्रवंशी ने की। सम्मेलन में बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

 

इस अवसर पर डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने मगध सम्राट जरासंध महाराज जी को नमन करते हुए उनके योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि—

“चंद्रवंशी समाज ने हमेशा राष्ट्र और समाज की प्रगति में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। समाज की ऊर्जा और समर्पण से हम सबको प्रेरणा मिलती है। आज भाजपा और एनडीए सरकार में चंद्रवंशी समाज का सम्मान और प्रतिनिधित्व सुरक्षित है।”

 

सम्मेलन में चंद्रवंशी समाज की ओर से एक मांग पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसमें प्रमुख मांगें शामिल थीं—

जाति जनगणना में चंद्रवंशी समाज की वास्तविक जनसंख्या का सर्वेक्षण।

, राज्य विधानसभा में समाज को न्यूनतम पाँच सीटों का प्रतिनिधित्व।

, संगठनात्मक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी जनसंख्या अनुपात के अनुसार सुनिश्चित करना।

,केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं में चंद्रवंशी समाज को आरक्षण देना।

, सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था लागू करना।

,प्रत्येक जिले में चंद्रवंशी समाज के लिए पुस्तकालय भवन का निर्माण।

,प्रत्येक जिले में विवाह भवन का निर्माण आदि शामिल हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. संतोष चंद्रवंशी (जिला अध्यक्ष) ने की तथा संचालन नगर परिषद उपाध्यक्ष शिव शंकर राम एवं धन्यवाद ज्ञापन दिनेश राम चंद्रवंशी ने किया।

इस दौरान मंच पर उपस्थित विशिष्ट अतिथि के रूप में

जीत सिंह चंद्रवंशी (प्रदेश अध्यक्ष)

सुभाष चंद्रवंशी (राष्ट्रीय महामंत्री)

जेपी चंद्रवंशी (प्रदेश महामंत्री)

दिनेश चंद्रवंशी (प्रदेश प्रवक्ता)

सिद्धनाथ चंद्रवंशी (प्रदेश महामंत्री)

पप्पू चंद्रवंशी (राष्ट्रीय प्रवक्ता)

मनोज राम (पूर्व प्रमुख प्रतिनिधि)

जितेंद्र चंद्रवंशी (चानन व्यापार मंडल अध्यक्ष)

अभिषेक उर्फ सोनू चंद्रवंशी (जिला महामंत्री)

अशोक राम (पूर्व ए.एस.आई., समाजसेवी)

देवेंद्र चंद्रवंशी (कार्यक्रम संयोजक)

दिलीप चंद्रवंशी (हलसी प्रखंड अध्यक्ष)

शिवनंदन राम, टुनटुन राम, रविंद्र राम (रामगढ़ प्रखंड)

रवि कुमार (लखीसराय प्रखंड अध्यक्ष) भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक कुमार सिंह,जिला मीडिया प्रभारी अजय कुशवाहा , हिमांशु पटेल सहित भारी संख्या में

समाज के वरिष्ठ नागरिक, मातृशक्ति, युवा साथी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन चंद्रवंशी समाज की एकता, अधिकार और भविष्य की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगा।

Leave a Comment