मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विद्युत उपभोक्ताओं के साथ किया वर्चुअल संवाद।

लखीसराय। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लखीसराय जिले के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ सीधा वर्चुअल संवाद किया।

विदित हो कि राज्य सरकार द्वारा घरेलू बिजली उपभोक्ताओं को प्रतिमाह 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली देने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है। जिसके उपरांत 01 अगस्त 2025 से जुलाई माह की बिजली खपत के आधार पर लोगों को 125 यूनिट तक पूर्ण अनुदान पर बिजली मिल रही है। उपभोक्ताओं को योजना की संपूर्ण जानकारी देने हेतु व्यापक जन जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है।

 

इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम के माध्यम से राज्य के सभी उपभोक्ताओं से सीधा संवाद किया गया। इस संवाद कार्यक्रम का उद्देश्य है कि उपभोक्ता इस योजना के विभिन्न पहलुओं को बेहतर ढंग से समझ सकें।

 

लखीसराय जिला मुख्यालय के नगर भवन के सभा कक्ष में प्रभारी मंत्री, लखीसराय -सह – परिवहन मंत्री शीला मंडल की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार द्वारा विद्युत उपभोक्ता संवाद कार्यक्रम का लाइव प्रसारण आयोजित किया गया।

 

मुख्यमंत्री बिहार, नीतीश कुमार ने लाइव प्रसारण के माध्यम से सभी जिलों को संबोधित करते हुए 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने इस योजना के माध्यम से आम जनता, विशेषकर ग्रामीण परिवारों को आर्थिक राहत प्रदान करने के उद्देश्य पर बल दिया।

 

प्रभारी मंत्री शीला मंडल ने अपने संबोधन में इस योजना को जनकल्याणकारी बताते हुए कहा कि यह बिहार के हर परिवार को सस्ती और सुलभ बिजली सुनिश्चित करेगी।

 

जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने जिले के उपभोक्ताओं को बिजली बचाने का संदेश दिया।

 

लखीसराय जिला में यह कार्यक्रम कुल 30 स्थानों पर संपन्न हुआ। लखीसराय जिला के कुल 1 लाख 36 हजार उपभोक्ताओं को इस योजना का सीधा लाभ मिलेगा।

 

कार्यक्रम में अपर समाहर्ता सुधांशु शेखर, जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मणी, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी विनोद प्रसाद, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल लखीसराय सुमित कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद लखीसराय अमित कुमार, कार्यपालक अभियंता विद्युत प्रमंडल सुमित कुमार, 20 सूत्री के उपाध्यक्ष रामानंद मंडल, दीपक कुमार, नगर सभापति अरविंद पासवान सहित अनेकों लाभुक गण उपस्थित रहे।

Leave a Comment