लखीसराय। स्थानीय शिवम मैरेज हॉल में चंद्रवंशी चेतना मंच एवं चंद्रवंशी हिस्सेदारी भागीदारी के संयुक्त तत्वावधान में दिनेश राम चंद्रवंशी की अध्यक्षता एवं देवेंद्र राम चंद्रवंशी संयोजक की संयुक्त देखरेख में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में मुख्य रूप से चंद्रवंशी चेतना मंच एवं चंद्रवंशी हिस्सेदारी भागीदारी की एकता मंच की ओर से आगामी 30 अगस्त 2025 को स्थानीय टाउन हॉल लखीसराय में होने वाले सम्मेलन को सफल बनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में जिले के विभिन्न गांवों के चंद्रवंशी समाज के लोग काफी संख्या में भाग लिए। बैठक में चंद्रवंशी हिस्सेदारी एकता मंच की ओर से जिले में आए बाढ़ की आपदा देखते हुए आगामी 30 अगस्त 2025 को संयुक्त रूप से सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस दौरान चंद्रवंशी समाज से आए हुए बुद्धिजीवीयों से अनुरोध किया गया कि हजारों की संख्या में उपस्थित होकर सम्मेलन को सफल बनावें । बैठक में उपसभापति नगर परिषद शिव शंकर राम, डॉ संतोष कुमार अध्यक्ष ,देवेंद्र राम चंद्रवंशी ,दिनेश राम चंद्रवंशी, अशोक कुमार राम, संतोष कुमार चंद्रवंशी ,राजेश कुमार कुमार गोविंदा, महेंद्र राम सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। संबंधित मामलों की जानकारी चंद्रवंशी चेतना मंच के जिला अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार चंद्रवंशी ने दी।









