सड़क दुर्घटना में बिहार पुलिस के एएसआई की गई जान

नवादा जिला के मुफस्सिल थाना में कार्यरत ASI जितेंद्र कुमार सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई है। यह घटना चंडी थाना क्षेत्र के कचरा -भेड़िया गांव के पास हुई है। मृत पुलिसकर्मी हाजीपुर निवासी जितेंद्र कुमार सिंह है ,जो वर्तमान में नवादा जिले के मुफस्सिल थाना में एएसआई के पद पर कार्यरत हैं ।बताया गया कि एएसआई जितेंद्र कुमार सिंह एक केस के अनुसंधान के क्रम में अपनी बाइक से पटना जा रहे थे। इसी बीच जैसे ही कचरा भेड़िया गांव के समीप पहुंचे की अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी । इस टक्कर में बुरी तरह से जख्मी हो गया ।स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में पुलिसकर्मी को इलाज के लिए चंडी रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया ,जहां स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सक ने बिहारशरीफ मॉडल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया ।इलाज के क्रम में ही मौत हो गई। चंडी थानाध्यक्ष सुमन कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से पुलिस कर्मी की मौत हुई है । थानाध्यक्ष ने बताया कि घर वालों को सूचना दे दी गई है ।अज्ञात वाहन की पहचान की जा रही है। उन्होंने बताया कि नवादा से पटना जाने के क्रम में यह दुर्घटना हुई है ।शव का पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया में पुलिस जुट गई है।

Leave a Comment