लखीसराय। जिला अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, कटेहर, प्रखंड-सूर्गगढा, लखीसराय के शिक्षक बबलू गाईड को आरा में सम्मानित किया गया। बता दें कि हर प्रसाद दास जैन महाविद्यालय आरा में टीबीटी हिस्ट्री मेकर, मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा मंच द्वारा आयोजित प्रमंडल स्तरीय पटना एवं मुंगेर प्रमंडल के शिक्षक सम्मान समारोह में लखीसराय जिला अन्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, कटेहर, प्रखंड-सूर्गगढा, लखीसराय के शिक्षक बबलू गाईड को आरा में सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार मेरा मोबाइल मेरी शिक्षा अभियान में आनलाइन नवाचारी शिक्षण में उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया गया। इस उपलब्धि के लिए श्री बबलू गाईड को प्रशस्ति-पत्र, अंग-वस्त्र, और मोमेंटो से सम्मानित करके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। मौके पर टीबीटी मंच के फाउंडर कुमार गौरव कुमार, हर प्रसाद जैन कालेज के प्राचार्य, भोजपुर जिले के डीईओ, डीपी एवं अन्य गणमान्य मौजूद थे। बबलू गाईड की इस उपलब्धि से न केवल प्राथमिक विद्यालय कटेहर, सूर्यगढा का नाम रौशन हुआ है बल्कि लखीसराय जिले के लिए भी गर्व की बात है। बबलू गाईड का यह सम्मान अन्य शिक्षकों के लिए भी एक प्रेरणा का श्रोत होगा।









