जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा जिला EVM Demonstration Centre का उद्घाटन अनुमंडल कार्यालय परिसर, लखीसराय में की गई।

लखीसराय। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र द्वारा जिला EVM Demonstration Centre का उद्घाटन अनुमंडल कार्यालय परिसर, लखीसराय में की गई।

 

ईवीएम डिमॉन्स्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र के कर कमलों से फीता काट कर किया गया।

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि द्वारा द्वारा डम्मी मतदान कर बीयू,सीयू एवं वीवी पैट का परीक्षण किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारी गण द्वारा भी ईवीएम व वीवी पैट का परीक्षण डम्मी मत डालकर किया गया।

 

इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि ईवीएम डेमोंसट्रेशन केंद्र का उद्घाटन कर, प्रशिक्षण एवं जागरूकता हेतु ईवीएम रखा गया है।

 

कोई भी मतदाता यहाँ आकर ईवीएम वीवी पैट से मतदान करने की प्रक्रिया या ईवीएम व वीवी पैट से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि आम आदमी को जानकारी देने हेतु मास्टर ट्रेनर की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। नागरिक जान और समझ पाएंगे कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन से मतदान कैसे किया जाता है।

 

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, कार्यपालक थे अधिकारी दंडाधिकारी लक्ष्मण कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतु शर्मा, मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि एवं पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Leave a Comment