विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण वाटिका की जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आयोजित।

लखीसराय। समाहरणालय लखीसराय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में विद्यालय पोषण कार्यक्रम के अंतर्गत पोषण वाटिका के जिला स्तरीय अभिसरण की बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में पोषण विशेषज्ञ यूनिसेफ प्रकाश कुमार द्वारा अंकुरण परियोजना अंतर्गत पोषण वाटिका से संबंधित जानकारी पीपीटी के माध्यम से बताई गई ।

 

उन्होंने बताया कि पोषण वाटिका परियोजना का उद्देश्य विद्यालय में पोषण वाटिका के माध्यम से बच्चों, किशोर एवं किशोरियों को सूक्ष्म पोषक तत्व युक्त साग- सब्जियों के माध्यम से स्थानीय भोजन का आदतन प्रयोग करना।

 

विद्यालय में बाल संसद एवं मीनामंच के नेतृत्व में पोषण, स्वास्थ्य एवं शिक्षा के द्वारा जागरूकता करना।

 

पोषण वाटिका से संबंधित जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से विद्यालय में बच्चों अभिभावकों और अन्य हितधारकों के बीच जागरूकता को बढ़ाना।

 

विद्यालय में मध्याह्न भोजन के बाद बच्चों को प्रत्येक बुधवार को आयरन फोलिक एसिड गोली का सेवन कराना ।

 

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य जांच को सुदृढ़ करना है।

 

 

पोषण वाटिका से संबंधित उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुल-8 (मध्य विद्यालय पुरानी बाजार लखीसराय, प्राथमिक विद्यालय बिंद टोला गुण सागर रामगढ़चौक, प्राथमिक विद्यालय कोइरी टोला नोनगढ़ रामगढ़, उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रतापपुर बड़हिया, मध्य विद्यालय शिवसोना हलसी, मध्य विद्यालय संस्कृत विद्यालय सूर्यगढ़ा, उच्च माध्यमिक विद्यालय महेशपुर सूर्यगढ़ा एवं मध्य विद्यालय सिंहचक चानन के प्रधानाध्यापक/प्रतिनिधि को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, निदेशक, NEP नीरज आनंद, सिविल सर्जन बीपी सिन्हा, जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुवंश राम, जिला कृषि पदाधिकारी सुधांशु कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पी0एम0 पोषण योजना नीलम राज, सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

Leave a Comment