लखीसराय। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम 2025 अंतर्गत सभी योग्य मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए अभियान प्रारंभ किया जाएगा । उपरोक्त बातें समाहर्ता सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आगामी 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि को दृष्टिगत रखते हुए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य सभी योग्य मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में सम्मिलित करना एवं अयोग्य मतदाताओं का नाम विलोपित करना है । यह कार्य बिहार में अंतिम दफा वर्ष 2003 में संपन्न किया गया था। कार्यक्रम 25 जून 2025 से 26 जुलाई 2025 तक पूर्व से भरे हुए निर्वाचन प्रपत्रों को मुद्रण कराकर बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन कर प्राप्त करना एवं बीएलओ एप पर अपलोड किया जाएगा। जबकि 1 अगस्त 2025 को मतदाता सूची प्रारूप का प्रकाशन किया जाएगा। इस बीच एक अगस्त 2025 से 1सितंबर 2025 तक दावा एवं आपत्ति की अवधि निर्धारित किया गया है। जबकि 25 सितंबर 2025 तक दावा आपत्ति का निष्पादन एवं 30 सितंबर 2025 को मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा ने कहा कि इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रत्येक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर सभी मतदाताओं की गृहवार गणना की जाएगी। प्रत्येक मतदाता को एन्यूमरेशन फॉर्म एवं डिक्लेरेशन फार्म की दो-दो प्रपत्र निःशुल्क प्रदान की जाएगी। यह फॉर्मेट सरकारी वेबसाइट से भी डाउनलोड किया जा सकते हैं। उन्होंने कहा सत्यापन के पश्चात बीएलओ मतदाता से फार्म प्राप्त कर उसकी एक हस्ताक्षरता प्रति मतदाता को देंगे। वही दस्तावेज आधार बनेंगे जिससे निर्वाचक निबंधन प्राधिकारी द्वारा मतदाता सूची तैयार की जाएगी । जिसके लिए बीएलओ के द्वारा घर-घर जाकर संपर्क करना होगा । उन्होंने कहा राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बी एल ए की भूमिका भी इस कार्यक्रम में महत्वपूर्ण है । बीएलओ को प्रारूप प्रकाशन से पूर्व प्रत्येक बीएलओ अधिकतम 50 एवं प्रारूप प्रकाशन के पश्चात अधिकतम 10 फॉर्म प्रतिदिन उपलब्ध करा सकते हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि जिले भर में कुल 755बीएलओ हैं । उन्होंने कहा कि बीएलओ को ड्यूटी से पूर्व इन्हें प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान डीडीसी सुमित कुमार,डीपीआरओ विनोद प्रसाद, एसडीएम प्रभाकर कुमार, डीसीएलआर सीतू शर्मा सहित संबंधित अन्य अधिकारी गण मौजूद थे।









