डीएम ने की विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक

लखीसराय। समाहरणालय स्थित मंत्रणा कक्ष में जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह-जिला पदाधिकारी लखीसराय मिथिलेश मिश्र की अध्यक्षता में निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचन निबंधन, पदाधिकारी, सेक्टर पदाधिकारी, BLO सुपरवाइजर एवं BLO के साथ विशेष गहन पुनरीक्षण 2025 कार्यक्रम से संबंधित बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के आलोक में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। इसका उद्देश्य सभी योग मतदाताओं के नाम को मतदाता सूची में सम्मिलित करना एवं अयोग्य मतदाताओं का नाम विलोपित करना है।

 

उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य में सभी बीएलओ सक्रिय रहेंगे और निर्वाचन के कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देंगे।

 

इस गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में सम्मिलित हों ताकि वे अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें, कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न हो और मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी रहे।

 

नए युवाओं का 18 वर्ष की आयु पूरी कर मतदाता बनने की पात्रता प्राप्त करना। इस प्रक्रिया के तहत बी०एल०ओ० घर-घर जाकर सत्यापन करेंगे।

 

बिहार राज्य में विशेष गहन परीक्षण कराए जाने हेतु भारत निर्वाचन आयोग द्वारा 25 जून से 27 जुलाई 2025 तक निर्धारित किया है।

 

कोई भी व्यक्ति जिसका नाम 2003 की निर्वाचक नामावली में दर्ज नहीं है,उसे निर्वाचक नामावली में पंजीकरण के लिए पात्रता सिद्ध करने हेतु सरकार द्वारा मान्य विभिन्न प्रकार के दस्तावेजों में से किसी एक का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।

 

सभी मतदाताओं को Enumeration Form के साथ संलग्न घोषणा-पत्र में घोषणा करना अनिवार्य है।

 

यदि BLO को गणना के समय कोई घर बंद मिले,तो वह प्रपत्र घर में डाल देगा और भरे हुए प्रपत्र लेने के लिए कम से कम तीन बार दौरा करेगा।

 

मौजूदा मतदाताओं को प्री-फिल्ड गणना प्रपत्र डाउनलोड करने और ऑनलाइन भरे हुए प्रपत्र व दस्तावेज़ अपलोड करने की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।

प्रत्येक मतदाता को यह प्रपत्र आवश्यक जानकारी और स्वप्रमाणित दस्तावेजों के साथ BLO को देना होगा।

BLO फिर से हर घर जाकर भरे हुए गणना प्रपत्र इक‌ट्ठा करेगा,एक प्रति दस्तावेजों सहित अपने पास रखेगा और दूसरी प्रति पर प्राप्ति रसीद देकर यह प्रति आवेदक को देगा।

 

यदि मतदाता ने ऑनलाइन प्रपत्र व दस्तावेज़ अपलोड किए हैं, तो BLO घर पर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेगा।

 

प्रारूप मतदाता सूची में केवल उन्हीं मौजूदा मतदाताओं के नाम होंगे,जिन्होंने भरे हुए गणना प्रपत्र BLO को दिए हैं या जिनके ऑनलाइन प्राप्त और BLO द्वारा सत्यापित प्रपत्र हैं।

 

बैठक में उप विकास आयुक्त सुमित कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी प्रभाकर कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी राहुल कुमार, भूमि सुधार उप समाहर्ता सीतु शर्मा, वरीय उपसमाहर्ता रवि कुमार, वरीय उपसमाहर्ता सुश्री प्राची कुमारी, सभी कार्यपालक पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Comment